कोरबा। इंदिरा नगर में रेलवे की कार्रवाई को लेकर भय और असमंजस के बीच अब भुवनेश्वर देवांगन का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। जब उनसे यह सवाल किया गया कि रेलवे से बातचीत में प्रशासन ने साफ कहा है—नोटिस दिए हैं तो कार्रवाई होगी, तब भुवनेश्वर देवांगन ने बेहद स्पष्ट और सख्त जवाब दिया।
उन्होंने कहा—
“अगर 30 तारीख को इंदिरा नगर में बुलडोज़र आया, तो मैं स्वयं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को लेकर मौके पर पहुंचूंगा।”
भुवनेश्वर देवांगन ने दोहराया कि इस पूरे मामले पर मंत्री लखनलाल देवांगन की मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है, और मंत्री ने खुद मोहल्लेवासियों को भरोसा दिलाया है कि 30 दिसंबर को किसी भी हाल में मकान नहीं टूटेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि भविष्य में यदि कोई कार्रवाई होती है, तो उचित पुनर्वास या मुआवज़े के बिना एक भी घर नहीं गिराया जाएगा।
गौरतलब है कि मंत्री लखनलाल देवांगन रिश्ते में भुवनेश्वर देवांगन के चाचा लगते हैं, और इसी भरोसे के साथ वे पहले भी मोहल्लेवासियों को मंत्री निवास लेकर गए थे। उस मुलाकात के बाद से ही इंदिरा नगर के लोगों में कुछ हद तक राहत का माहौल है।
हालांकि रेलवे प्रशासन अपने स्टैंड पर कायम है और बार-बार कह रहा है कि नोटिस की कार्रवाई होकर रहेगी। लेकिन भुवनेश्वर देवांगन के इस ऐलान के बाद मामला अब सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि सीधा राजनीतिक और जमीनी टकराव की ओर बढ़ता दिख रहा है।
इंदिरा नगर के लोगों का कहना है कि उन्हें भुवनेश्वर देवांगन पर पूरा विश्वास है। अब निगाहें 30 दिसंबर पर टिकी हैं—
क्या बुलडोज़र आएगा, या मंत्री का आश्वासन भारी पड़ेगा?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version