सार

भारत ने सोमवार को ग्राेस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे। इंजमाम ने पाकिस्तान के एक चैनल पर चर्चा के दौरान अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने भारतीय तेज गेंदबाजों को पारी के अंत में रिवर्स स्विंग मिलने पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय तेज गेंदबाज रिवर्स स्विंग पाने के लिए गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और आईसीसी को इस पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंजमाम को करारा जवाब दिया था और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी को दिमाग इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। हिटमैन ने इंजमाम के बयान को बकवास करार दिया था। अब रोहित के बयान से बौखलाए इंजमाम ने एक और बयान दिया है।

दरअसल, न्यूयॉर्क में मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया को चौंका दिया था। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने कम स्कोर वाले मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया था। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने आगे के मैचों में भी अपना जलवा बरकरार रखा था। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी भारत ने 24 रन से हराया था। इसके बाद इंजमाम भारतीय गेंदबाजों पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था।

 

भारत ने सोमवार को ग्राेस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे। इंजमाम ने पाकिस्तान के एक चैनल पर चर्चा के दौरान अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इंजमाम ने कहा, ‘जब अर्शदीप 15वां ओवर कर रहा था तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। किसी मैच में नई गेंद इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं होती है। इसका मतलब है कि गेंद को 12वें-13वें ओवर तक इसके लिए तैयार किया गया था। उस वक्त तक गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार थी। अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी होगी और देखना होगा क्या चल रहा है।’

 

अब इंजमाम ने रोहित के बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा को हमें यह समझाने की जरूरत नहीं है कि रिवर्स स्विंग कैसे होती है, या सूरज की कितनी तीव्रता में होती है, या किस पिच पर होती है। जो आपको ऐसी बातें सिखलाते हैं, उनको यह बातें सिखाने की जरूरत नहीं है। हमें उन्हें बताना चाहिए कि इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है।’

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version