मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का किया धन्यवाद, कहा— विकास कार्यों से शहर गढ़ेगा नए आयाम

 

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विकास को बड़ी सौगात मिली है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह स्वीकृति जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप मिली है। इससे नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद कोरबा शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
महापौर ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से कोरबा लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नगर निगम भी शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।”

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version