कोरबा में निगम का हीटर फेल, लकड़ी के सहारे लोग**
कोरबा।
ठंड से राहत देने के लिए कोरबा नगर निगम द्वारा हफ्ता भर पहले शहर के चौक–चौराहों में इलेक्ट्रिक हीटर लगाए गए थे, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
नारद मुनि न्यूज़ जब इसकी सच्चाई जानने निकला, तो पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर के बाजू में हीटर तो लगा मिला, लेकिन उससे सटे ही लकड़ी जलती हुई दिखाई दी। सवाल सीधा था—
👉 हीटर लगा है, फिर लकड़ी क्यों?
स्थानीय लोगों का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उनका कहना है कि
“हीटर में न तो गर्मी है, न ठंड से राहत… मजबूरी में अपने पैसों से लकड़ी जलानी पड़ रही है।”
लोगों ने साफ कहा कि यह हीटर
❌ ठंड नहीं मिटा रहा
❌ लोगों के काम नहीं आ रहा
✅ उल्टा बिजली की खपत जरूर बढ़ा रहा है
यानि राहत के नाम पर लगाया गया हीटर उपयोगिता से ज्यादा दिखावे का साधन बनकर रह गया है।
इस तस्वीर से यह साफ साबित होता है कि
नगर निगम की योजना कागज़ और फोटो में तो गर्म है,
लेकिन जमीन पर पूरी तरह ठंडी।
अब सवाल यह है—
क्या निगम इन हीटरों की गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच करेगा,
या फिर ठंड में ठिठुरते लोगों को यूं ही
हीटर के साथ लकड़ी जलानी पड़ेगी? 🔥❄️


