कोरबा। वार्ड क्रमांक 12 लक्ष्मणबन में दो दिन पूर्व घटित हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। मुकेश कर्ष के नन्हे बालक स्वर्गीय घनेश कर्ष के असामयिक निधन से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मासूम की मुस्कान और उसकी किलकारियाँ अभी भी लोगों की स्मृतियों में ताजा हैं, जिन्हें याद कर परिजनों की आंखें बार-बार नम हो रही हैं।

आज आयोजित चंदनपान कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल सम्मिलित हुए। उन्होंने दिवंगत बालक के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से मासूम आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो उठा और उपस्थित जनों की आंखें छलक पड़ीं।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस असहनीय दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि किसी मासूम का यूं असमय चले जाना पूरे समाज की क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

चंदनपान कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नम आँखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत बालक को याद किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
लक्ष्मणबन क्षेत्र में आज भी गहरा सन्नाटा पसरा है। हर किसी की जुबान पर केवल एक ही बात है—मासूम घनेश की यादें, जो हमेशा दिलों में जीवित रहेंगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version