भाजपा के युवा नेता विकास रंजन महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लेकर दिया गया बयान न सिर्फ अशोभनीय और शर्मनाक है, बल्कि यह कांग्रेस की उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें शब्दों की मर्यादा तोड़कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरना ही लक्ष्य रह गया है।
विकास रंजन महतो ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस और भूपेश बघेल—दोनों को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। सत्ता से बाहर होने की हताशा में कांग्रेस नेता अब अनर्गल बयानबाज़ी को ही राजनीति का हथियार बना रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बघेल का यह बयान यदि किसी के लिए “फिट” बैठता है, तो वह राहुल गांधी के लिए अधिक उपयुक्त प्रतीत होता है। जब राहुल गांधी राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं, तब यह कहना कि वे बोल नहीं पा रहे थे, कांग्रेस के भीतर की अंतर्विरोधी और दिशाहीन राजनीति को उजागर करता है।
भाजपा युवा नेता ने कहा कि कभी मुख्यमंत्री, कभी उपमुख्यमंत्री और कभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर बयानबाज़ी कर भूपेश बघेल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब ऐसे बयानों से गुमराह होने वाली नहीं है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version