कोरबा। शहर की युवा अधिवक्ता श्रीमती संगीता चौहान को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से अधिवक्ता समुदाय और सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है।
संगीता चौहान को सिविल एवं उपभोक्ता मामलों में उनके अनुभव और लगातार मिल रही सफलता को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद संगीता चौहान ने कहा कि यह उनके कार्य और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे निगम के सभी विधिक मामलों में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी।
इस अवसर पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर और निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उनकी इस उपलब्धि पर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, युवा अधिवक्ताओं एवं चौहान समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version