कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में 135 युवा एवं 135 महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों को सुना।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके बाद सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का एकाग्रता एवं उत्साह के साथ सामूहिक श्रवण किया। आयोजन की विशेषता यह रही कि 135वीं कड़ी के अवसर पर 135 युवा और 135 महिलाओं की ऐतिहासिक सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन स्थल पर राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
मिट्टी के गणेश, वोकल फॉर लोकल और विकसित भारत का संदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’
देशवासियों को प्रेरणा देने वाला एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए आगामी गणेश चतुर्थी पर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील की, जिससे पर्यावरण और जल स्रोत सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को समर्थन देने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम : रितु चौरसिया
प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार युवाओं और महिलाओं को सेवा, स्वच्छता, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी बनी आकर्षण का केंद्र
वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद आरती विकास अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।



