The Bharat Times 24 news Korba थाना बालकोनगर जिला कोरबा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी को निर्देश दिया गया था कि अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाए जिस पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से प्राप्त सीपीडब्ल्यूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एन.सी.आर.बी. शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टिप लाइन पर बाल्को पुलिस के द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अपराध कमांक 323/2024 धारा 67,67ख आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी के धरपकड हेतु एक टीम तैयार किया गया जो टीम के द्वारा सायबर सेल से प्राप्त डिटेल पर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।आरोपी का नाम इतेश सिंह पिता सुरेश कुमार सिंह निवासी नया रिस्दा अम्बेडकर चौक भदरापारा बालकोनगर थाना बालकोनगर। आरोपी ने महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में किया था अपलोड।

• अपराध क-323/2024, धारा – 67,67ख आईटी एक्ट

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्र.आर. राजनारायण सिंह, का उत्कृष्ट योगदान रहा।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version