कोरबा। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वन, जलवायु परिवर्तन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा की अशोक वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश दिया।


इस अवसर पर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। महापौर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जागेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, अमित टमकोरिया, राकेश नागरमल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version