छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूजा पाठ के साथ खेती शुरू कर दी है। सीएम ने अपने खेत में धान की बुआई की है। धान की नर्सरी तैयार होने के बाद इसकी रोपनी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमारे पर धान की खेती होती है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में मानूसन ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में धान की बुआई शुरू हो गई है। बुआई के बाद धान की नर्सरी तैयारी होती है, जिसे खेतों में रोपा जाता है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने खेत में धान बीज का छिड़काव किया है। इसके वीडियो सामने आए हैं। धान के छिड़काव से पहले सीएम विष्णु देव साय ने अपने ईस्ट देव की पूजा की है।

मानसून ने दे दी है दस्तक

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है। रफ्तार धीमी होने की वजह से रायपुर पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में धान बीज का छिड़काव होने लगा है। धान की खेती के लिए पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय भी किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने खेत में धान का छिड़काव किया है

सीएम ने पूजा के बाद बीज का छिड़काव किया

छत्तीसगढ़ सीएम मोहन यादव ने बगिया स्थित निवास पर अपने ईस्ट और ग्राम देव की पूजा की है। पूजा के बाद उन्होंने पारंपरिक अंदाज में धान का छिड़काव किया है। साथ ही अच्छी फसल की कामना की है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय ने किसान सम्मान निधि का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों में समृद्धि आई है। साथ ही देश के लाखों किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय हर साल पूजा के बाद खेती की शुरुआत करते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्य होने की वजह से सीएम ने इस बार भी पूजा अर्चना के बाद खेती की शुरुआत की है। इस दौरान वह पारंपरिक वेश भूषा में थे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version