SS प्लाज़ा स्थित बालाजी स्टील एंपोरियम में लगी भीषण आग ने न सिर्फ शहर में हड़कंप मचाया, बल्कि प्लाज़ा की अवैध रूप से पैक की गई छत की गैलरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी। यह वही गैलरी है, जो आपात स्थिति में लोगों के चलने और राहत कार्य के लिए बनाई जाती है, लेकिन इसे तीन ओर से पूरी तरह बंद (पैक) कर दिया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैलरी के बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई, जिससे आग बुझाने में देरी हुई और नुकसान कई गुना बढ़ गया। अगर गैलरी खुली होती, तो राहत कार्य तेजी से होता और आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यही लापरवाही पहले भी देखने को मिल चुकी है। इससे पहले साहिब वाले कॉम्प्लेक्स में लगी आग के दौरान भी इसी तरह गैलरी को पैक किया गया था, जिसका खामियाजा आसपास की दुकानों को भुगतना पड़ा था।
दुकानदारों का साफ कहना है कि अगर यह गैलरी अवरुद्ध न होती, तो बाजू में स्थित पद्मनी ज्वेलर्स को इतना नुकसान नहीं होता।
घटना के बाद SS प्लाज़ा और आसपास का इलाका खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि समाचार लिखे जाने तक कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान और आसपास के प्रतिष्ठानों में रखा सामान जलने से भारी आर्थिक क्षति की आशंका है।
सबसे बड़ा सवाल अब प्रशासन से है—
जब आग से बचाव और आपात निकासी के लिए बनी गैलरी को पैक किया गया था, तब नगर निगम, फायर सेफ्टी और भवन शाखा ने आंखें क्यों मूंद रखीं?
क्या प्रशासन अग्निकांड के बाद ही जागेगा, या भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version