मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम सरकार में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आरती के दौरान अचानक एक टेंट गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस वक्त हुई जब बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में सुबह की आरती में शामिल हो रहे थे। उसी दौरान, संभवतः तेज हवा या निर्माण में किसी खामी के चलते एक भारी टेंट अचानक भरभरा कर गिर गया। टेंट गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

सिर पर चोट लगने से हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

हादसे के दौरान, टेंट को सहारा देने वाले एक लोहे के रॉड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। धाम प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।

धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव की चल रही थी तैयारी

यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पर 4 जुलाई को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन मनाया जाना है। 4 जुलाई से गुरु पूर्णिमा तक धाम पर विशेष धार्मिक आयोजन होने हैं, जिसके लिए गढ़ा गांव को खूबसूरती से सजाया जा रहा है। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 1 जुलाई से 3 जुलाई तक बालाजी का दिव्य दरबार लगा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा और जन्मोत्सव को लेकर देश-विदेश से 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। मंगलवार से ही श्रद्धालु धाम पर पहुंचना शुरू हो गए थे।

गुरुदीक्षा महोत्सव की भी तैयारी

धाम पर 7 और 8 जुलाई को गुरुदीक्षा महोत्सव भी आयोजित किया जाएगा, जिसमेंहजारों श्रद्धालुओं और शिष्यों को गुरुमंत्र देकर दीक्षित किया जाएगा। बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की ओर से दीक्षा आयोजन के प्रभारी चक्रेश सुल्लेरे ने बताया कि लंबे समय से गुरुदीक्षा महोत्सव की तैयारी की जा रही थी। भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version