कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबंदिया में बीती रात चोरी की एक और बड़ी घटना सामने आई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सरगबंदिया स्थित हीरो शोरूम “नूर एजेंसी” में रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तीन अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर फरार हो गए।

घटना के दौरान शटर तोड़ने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले 108 एंबुलेंस चालक धनंजय वर्मा की नींद खुल गई। बाहर आकर उन्होंने देखा कि तीन व्यक्ति शोरूम से सामान लेकर निकल रहे हैं। उन्होंने तत्काल आवाज लगाई और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर बाइक से भाग निकले।

धनंजय वर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बाइक से करीब 3 से 4 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने शोरूम संचालक नवाज अरबी को सूचना दी तथा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

फिलहाल चोरी हुए सामान का पूरा विवरण सामने नहीं आया है। शोरूम संचालक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि उरगा थाना क्षेत्र में पिछले 20-25 दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version