सहारा इंडिया में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। CRCS–सहारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम में कमी पाए जाने वाले आवेदनों के लिए दोबारा रिसबमिशन (Resubmission) का विकल्प शुरू कर दिया गया है।
पोर्टल के अनुसार, जिन आवेदकों के दावों में त्रुटियां पाई गई थीं या जिनका भुगतान सत्यापन के अभाव में नहीं हो सका, वे अब अपनी कमियां दूर कर फिर से ऑनलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
50 हजार रुपये तक के क्लेम प्रोसेस
अब तक 50,000 रुपये तक के पात्र दावों पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिन आवेदनों का सत्यापन सफल रहा, उन्हें निर्धारित राशि जारी की गई है। वहीं, जिन दावों में दस्तावेजी कमी पाई गई, उन्हें पोर्टल के माध्यम से सुधार संदेश भेजा गया है।
45 वर्किंग डे में होगा निपटान
रिसबमिशन के बाद सही तरीके से जमा किए गए क्लेम को 45 कार्यदिवस के भीतर प्रोसेस करने का प्रावधान है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।
जमाकर्ताओं से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक CRCS–सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन दोबारा जमा करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट से सावधान रहें।


