जांजगीर-चांपा। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती मुलाकातों तक पहुंची, लेकिन एक होटल में हुई घटना ने नौजवान की जिंदगी ही खत्म कर दी। मामला जांजगीर-चांपा के कालिका होटल का है, जहां जावलपुर निवासी कृशचंद देवांगन अपनी बिर्रा की रहने वाली प्रेमिका के साथ रुका था।
जानकारी के अनुसार, दोनों पहले भी 2-3 बार मिल चुके थे। इस बार होटल में संबंध बनाते समय युवक अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। प्रेमिका ने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरी जांच में युवक के पेट से कुछ गोलियां मिली हैं, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि ये सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां हो सकती हैं। ओवरडोज़ या रिएक्शन जैसी संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।


