Author: Kanhaiya Soni

नदारद रहे चर्चित चेहरों वाले पोस्टर कोरबा। 2 फरवरी को भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा की राजनीति का एक अलग ही चेहरा सामने आया। विष्णुदेव साय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के आगमन वाले इस बड़े आयोजन में वे चेहरे पूरी तरह नदारद रहे, जो अब तक हर स्वागत द्वार और हर पोस्टर पर सबसे आगे दिखाई देते थे। हैरानी की बात यह रही कि इस बार नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार के साथ-साथ मंत्री लखन लाल देवांगन के मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना के पोस्टर भी शहर के किसी प्रमुख चौक, स्वागत द्वार या कार्यक्रम स्थल के आसपास…

Read More

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के संगठनात्मक इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया, जब जिले के नवीन एवं भव्य जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और संगठन के प्रति अटूट समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा ने संगठन को केवल चुनावी मंच तक सीमित न रखते हुए उसे वैचारिक, संरचनात्मक और जनसेवा के मजबूत आधार पर स्थापित करने का कार्य किया…

Read More

कोरबा शहर की बदहाल सड़कों ने अब यह साफ कर दिया है कि नगर निगम को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं। गड्ढों में तब्दील सड़कें रोज़ हादसों को न्योता दे रही हैं, लेकिन नगर निगम आंख मूंदे बैठा है। ऐसा लगता है मानो शहर को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हो। हर साल करोड़ों रुपये सड़क मरम्मत के नाम पर खर्च दिखाए जाते हैं, मगर ज़मीनी हकीकत यह है कि सड़कें पहले से ज्यादा जर्जर होती जा रही हैं। सवाल उठना लाज़मी है— 👉 नगर निगम के इंजीनियर कहां हैं? 👉 मरम्मत के नाम पर पैसा किसकी जेब…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी से लेकर जिले तक पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा–प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ को संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाया…

Read More

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा जिला में संयुक्त टीम द्वारा तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवारी बाजार क्षेत्र में स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पाए जाने पर 05 दुकानों पर चालानी कार्रवाई कर ₹1750 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई NCORD की बैठक में कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार की गई। संयुक्त टीम में पुलिस, नगर निगम, शिक्षा, श्रम, खाद्य एवं औषधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि कोटपा अधिनियम 2003 के तहत स्कूल/शैक्षणिक संस्थानों…

Read More

ग्राम पंचायत खरवानी में सतनाम पंथ के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक गुरु घांसीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता, सेवा और सद्भाव का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्री रज्जाक अली जी की गरिमामय उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने गुरु घांसीदास बाबा के विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताते हुए सत्य, अहिंसा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री रज्जाक अली जी…

Read More

कांग्रेस की राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने कोरबा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम राजनीतिक कदम उठाया है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (छत्तीसगढ़) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील द्वारा जारी आदेश के अनुसार बसुदेव प्रसाद सोनवानी को कोरबा जिले का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के तहत की गई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में कोरबा जिले में मजदूरों, श्रमिकों और युवाओं के अधिकारों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बसुदेव प्रसाद सोनवानी को मजदूर आंदोलन…

Read More

कोरबा – पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के पास संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर एक बार फिर कोरबा के पुराने हिस्से में नाराज़गी तेज हो गई है। वार्ड क्रमांक 4 से 12 तक के दुकानदारों और रहवासियों का आरोप है कि लंबे समय से शराब दुकान हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र का सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है। नशे में धुत लोगों की आवाजाही से दुकानों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं,…

Read More

दस्तावेज़ों में खेल, कुर्सी की होड़ में नियम ताक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। संगठन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद प्रदेश कार्यकारिणी में आधा दर्जन से ज्यादा ओवरएज पदाधिकारी बनाए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि 35 वर्ष से कम उम्र की अनिवार्यता के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियाँ कर दी गईं। जानकारी के अनुसार, कई पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने उम्र से जुड़े गलत दस्तावेज़ पेश कर पद हासिल किया। यह जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय की गई थी…

Read More

कोरबा जिला पुलिस बल में जल्द ही साइबर पुलिस थाना अस्तित्व में आने जा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है, हालांकि संसाधन, भवन और औपचारिक उद्घाटन अभी शेष है। साइबर थाना गठन की घोषणा के साथ ही पुलिस महकमे और आमजन के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं। बीते दिनों एक सूची के लीक होकर वायरल होने के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि साइबर थाना का पहला प्रभारी कौन होगा और क्या वास्तव में साइबर थाना मजबूत और प्रभावी व्यवस्था के साथ शुरू होगा या…

Read More