Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
महापौर संजू देवी राजपूत, मंत्री लखन लाल देवांगन और निगम आयुक्त लें पहल, सड़क किनारे अवैध पोस्टर-बैनर पर लगे रोक राजधानी की तर्ज पर अब कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी अवैध पोस्टर, फ्लेक्स और बैनरों के लिए स्पष्ट नियम लागू किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। शहर की सड़कों, चौक-चौराहों, बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए जाने वाले पोस्टर और बैनर न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ते हैं, बल्कि यातायात और स्वच्छता व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। यदि रायपुर की तरह कोरबा में भी निर्धारित स्थानों को छोड़कर कहीं…
बैरक में फंदे पर लटका मिला आरक्षक जय लहरे का शव, आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच शुरू सक्ती | नारदमुनि न्यूज़ सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में शनिवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई। थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक जय लहरे बैरक में फंदे से लटके हुए मिले। थाना…
गुरु घासीदास चौक के पास पंजाब होटल के बगल में तीन दिन से दौड़ रहा करंट, शिकायतों के बाद भी निगम बेखबर; ऑटो चालक ईलियाह खान लोगों को बचाने में जुटे। कोरबा। नगर निगम और बिजली व्यवस्था की घोर लापरवाही ने गुरु घासीदास चौक स्थित पंजाब होटल के बगल में एक स्ट्रीट लाइट के खंभे को ‘मौत का खंभा’ बना दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से इस खंभे में करंट उतर रहा है। शुक्रवार सुबह इस लापरवाही की कीमत एक बेजुबान कुत्ते को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। करंट की चपेट में आते ही कुत्ता…
कन्हैया सोनी की बहादुरी और चौकी मानिकपुर प्रभारी परमेश्वर राठौर की सक्रियता लाई रंग, देर रात तक खुलने वाली संदिग्ध दुकान अब समय पर हो रही बंद, मोहल्ले में लौट रहा अमन और विश्वास। कोरबा। मुड़ापार मुस्लिम बस्ती में पिछले कई दिनों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और दहशत के कारण लोग भय के साए में जी रहे थे। क्षेत्र में हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने और देर रात तक संदिग्ध गतिविधियों का माहौल बना हुआ था। लेकिन एक साहसी पत्रकार की पहल और पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई ने अब पूरे इलाके की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है।…
चावल वितरण पर सदन में जोरदार चर्चा, सरकार बोली—1.98 करोड़ सदस्यों को मिल रहा राशन, बाकी जानकारी बाद में देंगे रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अंत्योदय खाद्यान्न योजना के तहत चावल वितरण का मुद्दा सदन में प्रमुखता से गूंजा। विधायक शेषराज हरबंस ने राशन वितरण व्यवस्था और पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले खाद्यान्न को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए, जिनका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दिया। खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में निशक्तजन और निराश्रित व्यक्तियों को उनकी नियमित पात्रता के अतिरिक्त 10-10 किलो चावल अलग से उपलब्ध कराया…
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक गणमान्यजन हुए शामिल, महाप्रभु से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य एवं भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष, शंखनाद और भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा मंदिर परिसर आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव…
कोरबा। शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के सभी 10 मंडल कांग्रेस कमेटियों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि नव नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी संबंधित ब्लॉक पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने मंडलों में शीघ्र ही संगठन सृजन अभियान को गति देंगे। साथ ही बूथ एवं वार्ड कमेटियों के गठन की…
निजी भूमि पर स्वामित्व का दावा, व्यवहार न्यायालय ने प्रथम दृष्टया वादी के पक्ष में माना मामला कोरबा। दुरपा रोड एवं इंदिरा नगर क्षेत्र में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। दुरपा रोड निवासी मजीद मेमन द्वारा दायर वाद पर सुनवाई करते हुए व्यवहार न्यायालय ने रेलवे के विरुद्ध यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने का अंतरिम आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे प्रशासन ने दुरपा रोड एवं इंदिरा नगर के सैकड़ों कब्जाधारियों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों में कुछ ऐसे…
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने का प्रस्ताव करीब एक वर्ष पहले कांग्रेस हाईकमान को भेजा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रभावी मुकाबले के लिए कांग्रेस को सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी और जनता कांग्रेस (जे) इसके लिए तैयार है। रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अमित जोगी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा का सामना करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने और डॉ. रेणु जोगी ने पूर्व मुख्यमंत्री…
सबसे व्यस्त मार्ग पर रोज लग रहा जाम, यातायात विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल कोरबा। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेगा मार्ट के पास ग्राहकों के वाहनों के लिए पर्याप्त निजी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है। इसी सड़क से प्रतिदिन गुरुद्वारा, स्टेडियम,…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
