Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
नारदमुनि न्यूज़ ने पहले ही उठाया था बिना नंबर अवैध ट्रैक्टरों और नाबालिग चालकों का मुद्दा, कार्रवाई होती तो शायद टल जाता यह हादसा कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत कुदुरमाल के भाटापारा में गुरुवार सुबह हुई दर्दनाक घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गौवंशों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में 9 गौवंश वाहन की चपेट में आए, जिनमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि…
रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों पर नाराज नजर आए। बैठक के दौरान उन्होंने ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “ट्रैफिक में तुम्हारा सेंस काम नहीं करता।” सांसद ने कहा कि रायपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में ट्रैफिक जाम प्रमुख है और इससे आम नागरिक रोजाना परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी और व्यावहारिक कदम उठाए जाएं तथा ट्रैफिक प्रबंधन में तत्काल सुधार किया जाए। यह…
एएचएमएस प्रभारी केदार ने कार्रवाई को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा। शहर के टीपी नगर में संचालित प्रेस कॉम्प्लेक्स में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने का मामला सामने आया है। उद्देश्य के विपरीत उपयोग किए जाने पर आवंटित दुकानों का आवंटन निरस्त करने की मांग उठी है। कोरबा मजदूर सभा (एएचएमएस) के प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रेस कॉम्प्लेक्स में नियम विरुद्ध संचालित व्यावसायिक गतिविधियों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि ट्रांसपोर्टनगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स का निर्माण तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) द्वारा…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, श्रद्धा और संगठनात्मक उत्साह के साथ पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग तथा शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर विभिन्न स्थानों पर सेवा, सम्मान और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुँवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ…
लक्जरी सीटें, ए.सी., टीवी मनोरंजन और सुपरफास्ट सफर की सुविधा; सुबह कोरबा से और दोपहर रायपुर से नियमित संचालन कोरबा। कोरबा और रायपुर के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब दोनों शहरों के बीच एक नई नॉन-स्टॉप ए.सी. बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे सफर पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो गया है। सरकारी काम, इलाज, शिक्षा, व्यापार या अन्य आवश्यक कार्यों से रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों को इस सेवा से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अक्सर यात्रियों को सुबह रायपुर पहुंचने के बाद शाम को कोरबा…
रात से ही शहरभर में नजर आने लगे बधाई के बैनर-पोस्टर, कार्यकर्ताओं में उत्साह; समाज सेवा से संगठन तक का सफर बना मिसाल कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन इस बार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में उनके समर्थन में बधाई संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लगने शुरू हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। गोपाल मोदी का सार्वजनिक जीवन समाज सेवा से शुरू…
बालको और दर्री क्षेत्र का अधिकारियों व पार्षदों के साथ दौरा, राहत कार्य तेज करने और जल निकासी के दिए निर्देश कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने के बाद कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत स्वयं मैदान में उतरीं। उन्होंने बालको एवं दर्री क्षेत्र के जलभराव प्रभावित इलाकों का पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जहां भी पानी जमा…
राताखार बस्ती में नाले की सफाई नहीं होने से जलभराव, स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के राताखार वार्ड में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। वार्ड के कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई महीनों पहले से नाले की सफाई कराने की मांग की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को हुई बारिश के बाद नालों का पानी ओवरफ्लो होकर…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों संगठनात्मक बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक के बाद पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सकता है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठनात्मक ढांचे पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद नई…
ब्राह्मणों के श्राप से बैल नहीं मरा करती’ टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, एफआईआर की मांग तेज” रायगढ़ की राजनीति में एक सोशल मीडिया कमेंट ने भूचाल ला दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री ओपी चौधरी के करीबी और मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल की कथित जातीय टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और मंत्री की टीम एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
