Author: Kanhaiya Soni

राजधानी रायपुर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज़ में नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने न केवल अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर स्पष्ट संकेत दिए, बल्कि नक्सलवाद, केंद्र-राज्य संबंधों और ‘भारत बनाम अमेरिका’ ट्रेड डील जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखे। राज्यसभा को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने मुस्कुराते हुए विराम लगा दिया। सवाल किया गया कि क्या वे छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं? इस पर उन्होंने कहा, “जब मध्य प्रदेश में एक सीट खाली है, तो मैं छत्तीसगढ़ क्यों आऊंगा?” उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चल…

Read More

सहारा इंडिया में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। CRCS–सहारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम में कमी पाए जाने वाले आवेदनों के लिए दोबारा रिसबमिशन (Resubmission) का विकल्प शुरू कर दिया गया है। पोर्टल के अनुसार, जिन आवेदकों के दावों में त्रुटियां पाई गई थीं या जिनका भुगतान सत्यापन के अभाव में नहीं हो सका, वे अब अपनी कमियां दूर कर फिर से ऑनलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। 50 हजार रुपये तक के क्लेम प्रोसेस अब तक 50,000 रुपये तक के पात्र दावों पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिन आवेदनों का…

Read More

कोरबा। नगर पालिक निगम के उप आयुक्त (DMC) नीरज कौशिक की कार्यशैली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के CSEB की अधिपत्य वाली बाउंड्रीवॉल को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। इस कार्रवाई से बिजली कंपनी के अधिकारियों में तीखी नाराजगी है और पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। बताया जा रहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के प्लांट गेट के सामने बने तिकोना स्थल पर नगर निगम द्वारा मोन्यूमेंट और बोर्ड लगाया गया था। कंपनी प्रबंधन की आपत्ति के बाद बोर्ड हटा…

Read More

कोरबा ~ भाजपा युवा नेता बद्री अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के “संकल्प” बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल बजट नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह साबित कर दिया है कि विकास ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बद्री अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण का ठोस दस्तावेज है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग विकास की राजनीति नहीं समझते, वे इस दूरदर्शी बजट का महत्व भी नहीं समझ…

Read More

कोरबा। जिले के सरगबुंदिया, खोड्डल और पताडी गांवों में प्रस्तावित 1320 मेगावाट के विस्तार तथा 1600 मेगावाट के नए विद्युत संयंत्र की स्थापना को लेकर विरोध तेज हो गया है। 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पर्यावरण जनसुनवाई से पहले ही नगर पालिक निगम कोरबा के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने इस परियोजना पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में स्थापित परियोजनाओं द्वारा किए गए वादों—जैसे वृक्षारोपण, राख प्रबंधन और प्रभावित गांवों के बुनियादी विकास—का पालन नहीं किया गया। ऐसे में उसी स्थल पर नए और विशाल संयंत्र की स्थापना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरबा…

Read More

न्यूएरा स्कूल के पास इन दिनों एक अनोखी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली की प्यारी सफेद बिल्ली अचानक कहीं गुम हो गई है। खास बात यह है कि बिल्ली की एक आंख नीली और दूसरी सुनहरी है, जिससे वह इलाके में अलग ही पहचान रखती है। मोहल्ले वाले मजाक में कह रहे हैं, “नेता जी की बिल्ली भी स्टाइल में किसी से कम नहीं!” बिल्ली की सुरक्षित वापसी पर 20 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। इनाम की खबर फैलते ही कुछ लोग इसे ढूंढने में लग गए हैं, तो…

Read More

कोरबा। अधोसंरचना मद के तहत 30 दिसंबर 2024 को जारी कार्यादेश चार महीने में पूरा होना था। 29 अप्रैल 2025 अंतिम तिथि तय थी। लेकिन तय समय बीतने के करीब दस महीने बाद भी मौके पर काम की प्रगति शून्य रही। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई, अगस्त और सितंबर 2025 में निगम प्रशासन ने लगातार पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। 30 जनवरी 2026 को अंतिम नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया, मगर ठेकेदार की ओर से कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। क्लॉज 2 और 3 के तहत सख्त कार्रवाई अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को…

Read More

छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर अप्रैल 2026 में होने वाले चुनाव ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। 16 मार्च को मतदान होना है और उससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने गणित साधने में जुट गए हैं। 🔴 कांग्रेस का सीधा संदेश: “बाहरी नहीं, इस बार स्थानीय चेहरा” नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने साफ कर दिया है कि इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ से किसी वरिष्ठ स्थानीय नेता को ही राज्यसभा भेजेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “हम पैनल बनाकर औपचारिकता पूरी नहीं करते, जैसा भाजपा कर रही है। कांग्रेस में सर्वानुमति से चर्चा के बाद फैसला…

Read More

छत्तीसगढ़ में होली पर शराब दुकानों को लेकर लिए गए फैसले और फिर उसमें बदलाव ने सियासी हलचल तेज कर दी है। नई आबकारी नीति के तहत पहले होली पर शराब दुकानें खुली रखने की बात सामने आई थी, जिसका ऐलान आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन की ओर से किया गया था। इस निर्णय पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी और त्योहार की मर्यादा का मुद्दा उठाया। बढ़ते विवाद और जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया कि होली पर पूरे प्रदेश में ‘ड्राई डे’ रहेगा और सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। गिरौदपुरी दौरे के दौरान…

Read More

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस खेमे में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—चरणदास महंत और मौजूदा सांसद फूलोदेवी नेताम। सवाल यही है कि पार्टी अनुभव पर दांव लगाएगी या फिर रिपीट का भरोसा दिखाएगी। आधिकारिक घोषणा भले बाकी हो, लेकिन दोनों नामों को लेकर अटकलों का दौर तेज है। दूसरी तरफ सत्ताधारी बीजेपी की रणनीति हमेशा की तरह रहस्यमयी नजर आ रही है। पिछले राज्यसभा चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम सामने आते ही पार्टी के कई नेता तक हैरान रह गए थे। शुरुआती भ्रम की स्थिति में सोशल मीडिया पर गलत…

Read More