Author: Kanhaiya Soni

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार की रात अचानक बढ़ी सरगर्मी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रात 9 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बुलाई गई बैठक को भले ही सरकार ‘समीक्षा बैठक’ बता रही हो, लेकिन इसकी टाइमिंग और गोपनीयता ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक का उद्देश्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा, आगामी ढाई वर्षों का रोडमैप तैयार करना और सत्ता-संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि देर रात अचानक बुलाई गई बैठक केवल…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि डीएवी पब्लिक स्कूल जैसे निजी एवं स्व-वित्तपोषित शिक्षण संस्थानों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत “सार्वजनिक प्राधिकरण” नहीं माना जा सकता। अदालत ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उन आदेशों को निरस्त कर दिया, जिनमें स्कूल को आरटीआई के दायरे में लाते हुए उसके प्राचार्य को “डीम्ड पीआईओ” मानकर कार्रवाई की गई थी। सेवा विवाद से शुरू हुआ मामला मामला कोरबा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति के बाद उसके परिजनों ने आरटीआई के तहत स्कूल के प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले ही प्रदेश कांग्रेस में घमासान मच गया है। राहुल गांधी महज तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, लेकिन उनके आगमन से पहले ही पार्टी के भीतर नाराजगी, गुटबाजी और उपेक्षा के आरोप खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के कई पुराने और वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि जिन लोगों ने तीन-तीन पीढ़ियों तक कांग्रेस का झंडा उठाया, उन्हें राहुल गांधी से मिलने तक का मौका नहीं दिया जा रहा है। वहीं संगठन में ऐसे नेताओं को महत्व मिलने की चर्चा है जिनका कांग्रेस के पुराने संघर्षों…

Read More

कोरबा शहर के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. ध्रुव बनर्जी की शहर में वापसी से मरीजों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से उनके कोरबा छोड़ने और पुनः लौटने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कोरबा की जनता की सेवा का संकल्प लेते हुए अपनी चिकित्सकीय सेवाएं शुरू कर दी हैं। डॉ. ध्रुव बनर्जी ने कहा कि जीवन में उन्हें कई ऐसे अवसर मिले, जहां वे बड़े शहरों में बेहतर संभावनाओं के साथ कार्य कर सकते थे, लेकिन कोरबा की जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन उन्हें हमेशा अपनी ओर…

Read More

लगातार बारिश और सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला, तीरथगढ़ जलप्रपात रहेगा पर्यटकों के लिए खुला जगदलपुर/बस्तर। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही बस्तर घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। लगातार हो रही बारिश और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को देखते हुए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान तथा विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा को अस्थायी रूप से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। उद्यान प्रबंधन के अनुसार यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। उद्यान प्रबंधन ने बताया कि बारिश के मौसम में कांगेर घाटी क्षेत्र में फिसलन, उफनते नाले, तेज…

Read More

4 से 5 लोग ठगी का हुए शिकार, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसों की मांग कर रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 4 से 5 लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. सलीम राज का WhatsApp अकाउंट हैक होने के बाद साइबर अपराधी उनके संपर्क में…

Read More

उद्यान, तालाब, पार्क, सामुदायिक भवन, स्टेडियम और बस स्टैंड भी दिए जा सकेंगे पट्टे पर छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों को अपनी अचल संपत्तियों के बेहतर उपयोग और राजस्व बढ़ाने के लिए बड़ा अधिकार दिया है। राज्य में “छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अचल संपत्ति व्ययन) नियम 2026” लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें अपनी अचल संपत्तियों का आवंटन और पट्टे पर हस्तांतरण ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कर सकेंगी। नए नियमों के अनुसार सार्वजनिक हित और आय सृजन के उद्देश्य से उद्यान, तालाब, पार्क, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, खेल मैदान, ऑडिटोरियम, स्टेडियम तथा…

Read More

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, वहीं आसमान में धुएं का विशाल गुबार दिखाई देता रहा। जानकारी के अनुसार रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे पटाखे एक के बाद एक फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों के कारण आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय…

Read More

वार्ड क्रमांक 6 ब्राह्मण पारा में हादसे की आशंका, विद्युत विभाग पर अनदेखी का आरोप कोरबा। शहर के वार्ड क्रमांक 6 ब्राह्मण पारा, मस्जिद के पीछे पुरानी बस्ती क्षेत्र में झूलते बिजली तार स्थानीय रहवासियों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। क्षेत्र के निवासी मिर्जा आसिफ बेग ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि घर के सामने से गुजरने वाली एलटी बिजली लाइन काफी नीचे झूल रही है। दो बिजली पोलों के बीच लगभग 75 से 80 मीटर की…

Read More

सुशासन तिहार के दौरान पाली में लगे बैनर पर छिड़ी राजनीतिक बहस, सोशल मीडिया में जमकर हो रही चर्चा कन्हैया सोनी पाली। सुशासन तिहार 2026 के तहत उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के पाली प्रवास के दौरान लगाया गया एक स्वागत पोस्टर अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में उपमुख्यमंत्री की झुकी हुई तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। स्वागत बैनर में प्रकाशित तस्वीर को लेकर समर्थक और विरोधी अपने-अपने नजरिए से व्याख्या कर रहे हैं। भाजपा समर्थकों का कहना है…

Read More