Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा – राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन असली मुकाबला कांग्रेस के भीतर ही नजर आ रहा है। 🔹 महंत की ‘लॉन्ग इनिंग’ की तैयारी? नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का नाम सबसे आगे चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लंबे अनुभव और संगठन में पकड़ के चलते पार्टी उन्हें दिल्ली भेज सकती है। यह भी…
मंत्री लखन लाल देवांगन ने लिया त्वरित संज्ञान** कोरबा। शहर के पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में संचालित विदेशी मदिरा दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग पर कोरबा विधायक एवं प्रदेश के आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने त्वरित संज्ञान लिया है। व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर मंत्री श्री देवांगन ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री देवांगन से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुराना बस स्टैण्ड के समीप स्थित यह मदिरा दुकान घनी आबादी और अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र…
राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस — दोनों ही दलों में गतिविधि है, लेकिन रणनीति और रफ्तार में साफ फर्क नजर आ रहा है। भाजपा ने जहां संभावित मानदंड लगभग स्पष्ट कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस में तस्वीर अभी धुंधली है और फैसला पूरी तरह आलाकमान के पाले में माना जा रहा है। 🔶 भाजपा: ‘लोकल कार्ड’ और उम्र का संतुलन सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार बाहरी चेहरों के बजाय स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता दे सकती है। पार्टी के भीतर से ही प्रत्याशी चुनने और 40…
छत्तीसगढ़ में होली पर शराब दुकानें खुली रखने के फैसले ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। नई आबकारी नीति में बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने शुष्क दिवस (ड्राई डे) की संख्या 7 से घटाकर 4 कर दी है। इसी के तहत अब होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। यह पहली बार होगा जब रंगों के पर्व होली पर राज्य में शराब दुकानें सामान्य रूप से खुली रहेंगी। 🗣️ आबकारी मंत्री का बयान सरकार के फैसले पर उठ रहे सवालों के बीच प्रदेश के आबकारी मंत्री ने स्पष्ट…
कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कामरेड नवरंगलाल ने मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए जो संघर्ष की मशाल जलाई थी, वह आज भी श्रमिक वर्ग के लिए प्रेरणा बनी हुई है। सभा में उनके विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा। सभी समर्थकों और…
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केएन कॉलेज के पीछे ठाकुर घाट स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में आयोजित श्री रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित हुए। भोले सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मंत्री देवांगन ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “जय शिव ओंकारा” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मंत्री देवांगन ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता…
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग में मंत्री और सचिव बदलते रहे, लेकिन प्रदेश को अब तक एक सुसज्जित और पूर्ण रूप से संचालित सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नहीं मिल पाया। भारत सरकार की सहायता से प्रदेश में दो सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का निर्माण जरूर हुआ, परंतु वे अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। जगदलपुर में अस्पताल को प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर दिया गया, लेकिन वह अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सका। वहीं बिलासपुर में केवल ओपीडी संचालित हो रही है, जबकि करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी भर्ती की सुविधा प्रारंभ नहीं…
कोरबा। कोरबा जिले के सरदबुंदिया गांव में प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण को लेकर माहौल गरमा गया है। Adani Group द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन अधिकरण की प्रक्रिया के बीच 27 तारीख को जनसुनवाई रखी गई है, जिसे लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने ऐलान किया है कि वे भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में पहुंचकर कंपनी के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करेंगे। उनका कहना है कि अधिकांश किसान अपनी जमीन बेचना नहीं चाहते, फिर भी दबाव बनाकर सहमति लेने की कोशिश की जा रही है। रज्जाक अली ने आरोप लगाया कि…
सूरजपुर जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव सहित 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सामूहिक इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे संगठन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले सभी पदाधिकारी पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक हैं। हाल ही में संगठन द्वारा शशि सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से ही समर्थकों में असंतोष की स्थिति बनी…
कोरबा। नगर निगम कोरबा में भुगतान व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नगर निगम कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन जिला-कोरबा ने आयुक्त को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2024–25 की पार्षद निधि के करोड़ों रुपये लंबित होने का गंभीर आरोप लगाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष असलम खान के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा 9 दिसंबर 2024 को पार्षद निधि की लगभग 201 लाख रुपये की राशि निगम को जारी की गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस राशि में से केवल 32 ठेकेदारों को भुगतान किया गया, जबकि 37 ठेकेदार आज तक अपने हक की राशि के इंतजार में…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
