Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। कोरबा जिले में 10 ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र से तथा बांकीमोंगरा सहित शहर क्षेत्र से 5 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में दर्री–जमनीपाली ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र तिवारी की नियुक्ति की गई है। श्री तिवारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं और इससे पहले वे दर्री–जमनीपाली ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके संगठनात्मक…
कोरबा में शुक्रवार को आयोजित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम के दौरान जब राजनीति अपने चरम पर थी, तब सवालों के घेरे में आए मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने आचरण से सबका ध्यान खींच लिया। मंच से विपक्ष के तीखे सवाल, सामने बैठी कांग्रेस समर्थकों की नारेबाजी और पार्टी के अन्य नेताओं का खुला समर्थन न मिल पाने के बावजूद मंत्री लखन लाल देवांगन पूरे समय शांत, संयमित और मुस्कुराते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री के खिलाफ हूटिंग भी होती रही, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर नाराजगी की कोई लकीर नहीं दिखी।…
कोरबा में शुक्रवार को एक प्रमुख समाचार पत्र के बैनर तले आयोजित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में राजनीति उस वक्त पूरी तरह गरमा गई, जब विपक्ष की ओर से पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जनहित से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी। सड़कों की बदहाली, आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम, ट्रांसपोर्ट नगर की अव्यवस्था और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर उन्होंने मंच से सत्ता पक्ष को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया। इन सवालों का सामना कर रहे वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन से जब स्पष्ट जवाब मांगा गया, तो कई अहम मुद्दों पर सत्ता पक्ष संतोषजनक प्रतिक्रिया…
लगातार बढ़ती सोना-चांदी की कीमतों और सख्त कानूनी प्रावधानों के बीच सराफा कारोबार दबाव में आता जा रहा है। इसी को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन ने केंद्रीय बजट के संदर्भ में सरकार के समक्ष व्यावहारिक और कानूनी बदलावों की ठोस मांग रखी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म भंसाली और सचिव जितेन्द्र गोलछा का कहना है कि ज्वेलरी बिक्री पर नकद लेन-देन की सीमा मौजूदा परिस्थितियों में अप्रासंगिक हो चुकी है। जब 10 हजार रुपये में एक ग्राम सोना भी उपलब्ध नहीं है, तब 2 लाख रुपये की नकद सीमा व्यापार और उपभोक्ता—दोनों के लिए अव्यवहारिक बनती जा रही है। पुराने…
कोरबा। कांग्रेस संगठन के भीतर असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में मनक राम साहू भी प्रमुख दावेदार थे, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटाकर पालूराम साहू को कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इस फैसले से नाराज़ होकर मनक राम साहू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा पार्टी नेतृत्व द्वारा स्वीकार किया गया है या नहीं, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के…
कोरबा – छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब बड़े संगठनात्मक बदलाव के संकेत साफ दिखने लगे हैं। खासकर कोरबा शहर में यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि पार्टी के सीनियर लीडर मैदान से गायब क्यों नजर आ रहे हैं? लंबे समय से सक्रिय रहे वरिष्ठ चेहरे अब न तो सड़कों पर दिख रहे हैं और न ही संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी मौजूदगी पहले जैसी रही है। कोरबा कांग्रेस में श्याम सुंदर सोनी, संतोष राठौर और सुरेंद्र प्रताप जायसवाल जैसे अनुभवी नेताओं की चुप्पी पर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी अब जानबूझकर पुराने चेहरों को…
कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर रायपुर से दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। CWC बैठक के बाद क्यों बढ़ी हलचल? सूत्रों के अनुसार, CWC बैठक के बाद दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के बीच संगठनात्मक बदलावों को लेकर गहन मंथन हुआ। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल और…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस ‘मूषक थ्योरी’ को ऐसा घुमाया कि बहस धान से निकलकर दिशा-दशा तक पहुंच गई। उनका तंज— “छत्तीसगढ़ के चूहे तो धान के कटोरे में पलते हैं, उन्हें भूख क्यों लगेगी? ये जरूर बाहर से आए होंगे—नागपुर या गुजरात से!” नागपुर यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय, और गुजरात—जहाँ से सत्ता का केंद्र चमकता है। बघेल के मुताबिक ये चूहे इतने भूखे हैं कि 30 करोड़ का धान तो बस स्टार्टर है, अब पूरा प्रदेश कुतरने की तैयारी है। 🐱 सियासी चूहा-बिल्ली खेल: धान गायब, जवाब ग़ायब एक तरफ धान की सुरक्षा पर सवाल, दूसरी…
कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी उठा-पटक पर नारद मुनि की खबर एक बार फिर पूरी तरह सही साबित हुई है। जिस बात को लेकर कई नेता असमंजस में थे, वही हुआ — तीन नामों की चर्चा के बीच अंततः ‘चौथा नाम’ सामने आया और पांलू राम साहू को कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया। नारद मुनि ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि “कुर्सी किसी चर्चित नाम को नहीं, बल्कि एक नए चेहरे को मिलेगी।” आज वही सच बनकर सामने आया। इतना ही नहीं, नारद मुनि इससे पहले यह भी बता चुके थे कि…
कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन को लेकर लगातार यह चर्चा सामने आ रही है कि उनके आसपास और काफिले में शामिल कुछ लोगों का व्यवहार मंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंत्री को न केवल काफिले में शामिल लोगों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए, बल्कि समय-समय पर “आका बदलने वाले”, मौकापरस्त और स्वार्थी किस्म के लोगों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए, जो सत्ता के साथ रंग बदलते हैं और अंततः जनप्रतिनिधि की छवि को विवादों में घसीट देते हैं। लोगों का…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
