Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
प्रसिद्ध कथावाचक एवं पचरा गीत गायक आचार्य पंडित युवराज पांडेय द्वारा कथा मंच से सुरक्षा व्यवस्था पर जताई गई चिंता का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में घमासान मच गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के बयान ने विवाद को और भड़का दिया। मंत्री ने कहा— “हम तो डाकुओं को भी सुरक्षा दे देते हैं, फिर ये तो साधु-संत हैं।” इस टिप्पणी को विपक्ष ने असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव ने पलटवार करते हुए कहा कि…
आज के समय में जब शिक्षा व्यवसाय बनती जा रही है, वहीं ग्राम खरहरकुड़ा, मड़वारानी स्थित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल शिक्षा को सेवा मानने की मिसाल पेश कर रहा है। इसके पीछे जिस व्यक्तित्व की दूरदृष्टि, संवेदनशील सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता दिखाई देती है, वे हैं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल। बसंत पंचमी जैसे पावन अवसर पर जब माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित हुआ, तब केवल पूजा नहीं हुई, बल्कि एक संदेश भी गया—शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि संस्कार और मानवता है। डॉ. अग्रवाल का यह विश्वास हर निर्णय में झलकता…
कोरबा। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बुधवारी बाजार स्थित सर्कस मैदान में अब नया कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कोरबा नगर निगम द्वारा इस भूमि पर बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना बनाई जा रही है, जिससे नगर निगम को राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में दुकानें, कार्यालय एवं अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम का दावा है कि इससे बाजार क्षेत्र का व्यवस्थित विकास होगा और अव्यवस्था पर नियंत्रण लगेगा। हालांकि, इस निर्णय को लेकर स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ…
कोरबा – कुछ दौर ऐसे होते हैं, जिनकी यादें वक्त बीतने के बाद भी गरीब की सांसों में जिंदा रहती हैं। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का कार्यकाल भी ऐसा ही एक दौर था—जब गरीब को यह डर नहीं होता था कि आज उसकी झोपड़ी टूटेगी, उसका चूल्हा बुझेगा या उसकी रोज़ी छिन जाएगी। उस समय झुग्गी-बस्तियों में रातें सुकून की होती थीं। मां अपने बच्चों को सीने से लगाकर सोती थी, यह सोचकर नहीं कि सुबह बुलडोज़र आएगा, बल्कि यह भरोसा लेकर कि जय सिंह भैया हैं, तो कोई अन्याय नहीं होगा। उनके पूरे कार्यकाल में किसी गरीब की…
कोरबा के मिशन स्कूल से निकले गोपाल मोदी ने समाज, संगठन और राजनीति — तीनों मोर्चों पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में समाज के वरिष्ठ नेता को पराजित कर अध्यक्ष बनना हो, राइस मिल संगठन का नेतृत्व, कोरबा ऑटो संघ का संरक्षण, या मधुवी देवी ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सेवा — हर भूमिका में उन्होंने जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। रामपुर क्षेत्र में ननकी राम कंवर जी के कई चुनावों के सफल संचालन ने उन्हें एक कुशल चुनाव रणनीतिकार के रूप में स्थापित किया। आज वे सत्ता पार्टी भारतीय जनता पार्टी में कोरबा जिला…
पाम मॉल के सामने सड़क पर रस्सी बांधकर रास्ता घेरने और उससे रोज़ाना लगने वाले जाम को लेकर नारदमुनि न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने मॉल मालिक को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए हैं कि यदि मॉल के सामने सड़क पर वाहन खड़े पाए गए, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी तरह की अव्यवस्थित पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने पर चालान व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी सीधे मॉल प्रबंधन को…
बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी देकर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। अब राज्य में शराब कांच की बोतलों में नहीं, बल्कि प्लास्टिक की बोतलों में बेची जाएगी। नई नीति के तहत शराब कंपनियों को 1 अप्रैल 2026 से कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में पैकिंग अनिवार्य रूप से करनी होगी। सरकार का तर्क है कि इससे सरकारी शराब दुकानों में होने वाली टूट-फूट से होने वाले नुकसान से बचाव होगा। साथ ही मदिरा प्रेमियों को भी “सुरक्षित” शराब…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अमित जोगी एक ऐसे नाम हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्हें कोई पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का पुत्र कहता है, कोई युवा नेता, तो कोई बेवाक वक्ता। बेवाक इसलिए, क्योंकि अमित जोगी अपनी कमियों और गलतियों को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटते। काफी समय तक राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहने के बाद अमित जोगी एक बार फिर सक्रिय नज़र आ रहे हैं। नारद मुनि न्यूज़ की ओर से जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को खुलकर साझा किया। अमित जोगी ने कहा कि आज से करीब…
कोरबा। एक ओर कोरबा शहर के अधिकांश मोहल्ले और गलियां आज भी अंधेरे में डूबी हुई हैं—कहीं महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं तो कहीं अब तक लग ही नहीं पाई हैं। दूसरी ओर नगर पालिक निगम द्वारा सड़कों पर सजावटी LED रोप लाइट लगाने का कार्य धड़ल्ले से कराया जा रहा है, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की निविदा सूचना के अनुसार LED रोप लाइट कार्य की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है और उसी दिन टेंडर खोला जाना है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों…
कोरबा। सार्वजनिक मंच से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के विकास कार्य अफसरशाही की प्राथमिकताओं में नहीं रहे। उनके अनुसार दर्री रोड के अग्रसेन तिराहा से राताखार जोड़ा पुल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत राशि को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुछ अफसर एक भोजनालय के प्रभाव में इस कदर नतमस्तक हो गए कि विकास की फाइलें दबा दी गईं। नतीजतन सड़क चौड़ीकरण नहीं हो पाया और शहर आज भी जाम की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसते…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
