Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को गांधी चौक में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सुबह 10 बजे से उपवास रखकर कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम में परिवर्तन कर उसे बी. जी. राम जी किए जाने का प्रस्ताव गांधी के विचारों और संविधान की आत्मा के विरुद्ध है। कांग्रेस इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किसान से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 9 जनवरी को कोर्ट में चालान पेश होने के बाद हुई, जहां न्यायालय ने विधायक साहू को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजने का आदेश दिया। इस गिरफ्तारी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस कार्रवाई को सीधे-सीधे “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है। क्या है पूरा मामला? मामला वर्ष 2015 से 2020 के बीच…
कोरबा – जनदर्शन – सेवा, संवेदना और समाधान के दावे सोशल मीडिया पर रोज़ाना किए जा रहे हैं, लेकिन कोरबा शहर की हकीकत इन दावों को आईना दिखा रही है। मंत्री लखन लाल देवांगन के जनदर्शन की तस्वीरों के ठीक उलट, पूरा शहर अंधेरे, धुएँ और अव्यवस्था में डूबा हुआ है। शहर की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम होते ही मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है, जिससे अपराध और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। जनता पूछ रही है—अगर रोज़ जनदर्शन हो रहा है, तो शहर अब भी अंधेरे में क्यों है? प्रदूषण की स्थिति और भी भयावह…
रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ कर दिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रसंत 108 आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति और उनके विचारों को चिरस्थायी रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस नामकरण के पीछे राज्यसभा सांसद नवीन जैन के विशेष प्रयास बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सांसद नवीन जैन ने 1 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रसिद्ध रचना “मूक माटी” के नाम पर रखने की मांग…
कोरबा। पूर्व पुलिस निरीक्षक एवं वर्तमान समाज सेवक चंद्रमा सिंह राजपूत ने ईवीएम को लेकर चल रहे राजनीतिक आरोप–प्रत्यारोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना फैशन बन चुका है, जबकि जीत का श्रेय वही नेता लोकतंत्र और जनता की समझदारी को देते हैं। चंद्रमा सिंह राजपूत ने कहा कि यह जनता के विवेक का अपमान है। “जब उसी ईवीएम से सरकार बनती है तो मशीन पवित्र हो जाती है, और जब परिणाम अनुकूल नहीं आते तो वही मशीन साजिश का औजार घोषित कर दी जाती है। यह…
छत्तीसगढ़ में बिजली की बढ़ी हुई दरों और कटौती का मुद्दा बीते कई महीनों से राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। ठंड के मौसम में जहां बिजली आपूर्ति बाधित होने और बिल बकाया के कारण आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, वहीं अब यह मामला एक नए विवाद का रूप लेता दिख रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में मंत्रियों, सांसदों, IAS अधिकारियों और विभिन्न सरकारी संस्थानों पर करीब 6500 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। पार्टी का कहना है कि एक ओर कुछ हज़ार रुपये बकाया होने पर…
जेल में बंद अमित बघेल के लिए जेल अब सिर्फ सज़ा की जगह नहीं, बल्कि एफआईआर कलेक्शन सेंटर बनती जा रही है। पहले से सलाखों के पीछे बैठे अमित बघेल के खिलाफ पुलिस ने अब एक और अपराध दर्ज कर दिया है। मामला वही पुराना—हेट स्पीच, लेकिन एपीसोड नया। पुणे के उल्हासनगर में दर्ज केस की केस डायरी जैसे ही रायपुर पहुंची, देवेंद्रनगर थाना हरकत में आया और बिना देरी के नया जुर्म दर्ज कर दिया गया। यानी अमित बघेल बाहर हों या भीतर, केस उनके पीछे-पीछे नहीं, आगे-आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिंधी समाज के…
रायपुर। National Jamboree controversy में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली से लौटते ही छत्तीसगढ़ सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने दो टूक कहा कि वैधानिक अध्यक्ष रहते हुए बिना हटाए किसी और को अध्यक्ष घोषित करना कानूनन गलत है, और इसी वजह से वे कोर्ट गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद पांच साल के कार्यकाल का होता है और जंबूरी से जुड़ी विसंगतियों को वैधानिक अध्यक्ष होने के नाते परिषद के माध्यम से उठाया गया था। परिषद ने जंबूरी स्थगित करने का निर्णय लिया था, इसके बावजूद सरकार ने…
कन्हैया सोनी | कोरबा कड़ाके की ठंड में जब गुरु घासीदास चौक पर पिछले 15 दिनों से अलाव की लकड़ी नहीं पहुँचने से आम लोग ठिठुरने को मजबूर थे, तब नारद मुनि न्यूज़ ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होते ही महापौर संजू सिंह राजपूत ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। महापौर के निर्देश के बाद आज शाम लगभग 4 बजे गुरु घासीदास चौक पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी पहुँचा दी गई, जिससे चौक पर मौजूद लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। राहत मिलते ही स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों ने “महापौर ज़िंदाबाद”…
कोरबा। जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने शासन–प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि सरकारी अव्यवस्थाओं ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। प्रेस नोट जारी कर उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 40 हजार मतदाताओं को नोटिस थमा दिए गए हैं। नतीजा—मतदाता अपने ही अधिकार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। राठौर ने कहा, कोई बीएलओ खोज रहा है, कोई स्कूलों में पुरानी मतदाता सूची ढूंढ रहा है, तो कोई तहसील में शपथ पत्र बनवाने की कतार में खड़ा है।…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
