Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े-बड़े दावों और लड्डू की राजनीति करने वाले कांग्रेस नेता रमेश जायसवाल का वादा अब राजनीतिक जुमले की श्रेणी में जाता दिख रहा है। चुनाव को पूरा एक साल बीत चुका है, लेकिन जिन सांसद महोदया को जीत की खुशी में क्विंटल भर लड्डू मिलने थे, वे अब भी मिठास का इंतज़ार ही कर रही हैं। चुनाव से पहले जिस भरोसे के साथ लड्डू का ऑर्डर दिया गया था, वैसा ही भरोसा शायद अब समय पर निभाने में नहीं दिख रहा। लोगों के बीच चर्चा है कि 👉 लड्डू जीत से पहले तैयार थे 👉…
कोरबा – पहले ग्रामीण से मारपीट और फिर पुलिस चौकी के भीतर आरक्षक पर हाथ उठाने वाले रामपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि ओमपुर में जयकिशन पटेल ने अपने मामा के लड़के राजेन्द्र जांगड़े के साथ मारपीट कर जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब पीड़ित राजेन्द्र, आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले (थाना करतला) के साथ रिपोर्ट लिखाने रजगामार चौकी पहुंचा, तभी जयकिशन वहां आ धमका और…
कोरबा। नगर निगम की सफाई व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। रविशंकर शुक्ला नगर स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्यरत सफाई मित्र राजकुमारी यादव ने सुपरवाइजर विजयलक्ष्मी तिवारी पर पद के दुरुपयोग, पैसे लेकर फर्जी हाजिरी भरने और शिकायत करने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सात वर्षों की सेवा में उस पर कभी कोई शिकायत नहीं हुई, इसके बावजूद उसे अपना सेंटर हटाकर दूसरे सेंटर भेज दिया गया। आवेदन में आरोप है कि सुपरवाइजर द्वारा खुलेआम धन वसूली की जा रही है, जिससे सेंटर के कर्मचारी भयभीत हैं। जो भी बोलने…
बोर्ड उखड़े, सम्मान नहीं: जन्मदिन पर विकास अग्रवाल को वही लोग दे रहे बधाई, जिनके दौर में पट्टिका हटी
कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 (साकेतनगर) के पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में जिस निष्ठा और समर्पण से जनसेवा की, उसकी पहचान आज भी क्षेत्र में बनी हुई है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मोहल्लेवासियों के साथ-साथ समाजजन, मित्रगण और शुभचिंतक पूरे उत्साह से बधाइयाँ देते नजर आए। साकेतनगर वार्ड में विकास अग्रवाल और उनकी पत्नी आरती अग्रवाल ने पार्षद रहते हुए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य कराए। जनसमस्याओं के प्रति उनकी तत्परता और आम नागरिकों से सीधा संवाद उन्हें एक भरोसेमंद और लोकप्रिय जनसेवक के रूप में स्थापित…
टीएस सिंहदेव बने तमिलनाडु–पुडुचेरी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष** नई दिल्ली/रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को तेज करते हुए पांच राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा कर दी है। इस अहम निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल, वर्ष 2026 में तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इन बड़े राज्यों में चुनावी रणनीति को मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन में पारदर्शिता व संतुलन बनाए…
आरक्षक और युवक से मारपीट, चौकी बनी अखाड़ा; तीन FIR से मचा सियासी-प्रशासनिक हड़कंप** कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के प्रतिनिधि जयकिशन पटेल पर पुलिस चौकी के भीतर ही एक आरक्षक और युवक के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत करने पहुंचे युवक को चौकी में फिर पीटा मामले की शुरुआत 31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। करतला थाना में पदस्थ…
छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग दो साल से नेतृत्वविहीन, सरकार पर उठे तीखे सवाल** छत्तीसगढ़ी भाषा के नाम पर बड़े-बड़े नारे और भावनात्मक भाषण देने वाली वर्तमान भाजपा सरकार की हकीकत अब सवालों के घेरे में है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा है — “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” — लेकिन जमीनी सच्चाई इससे ठीक उलट नजर आ रही है। राज्य का छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग बीते सात वर्षों से अध्यक्ष और सदस्यों के बिना पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि मौजूदा भाजपा सरकार को सत्ता में आए दो साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन इस आयोग को…
कलेक्टर के दखल से बिगड़ा ‘पूरी बिल्डिंग सौंपने’ का खेल** कोरबा। नए साल 2026 की शुरुआत में कोरबा शहरवासियों को पॉवर हाउस रोड पर दिनभर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन इस राहत की कहानी के पीछे निगम के अंदर चल रहे खेल की परतें भी अब खुलने लगी हैं। पॉवर हाउस रोड नहर पुल चौक से दर्री रोड बायपास मार्ग पर डीएमएफ मद से लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जी+3 मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 256 चार पहिया वाहनों की क्षमता वाला यह भवन अब…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ी टिप्पणी “बेंदरा ल राजा बना दिस” अब सियासी विवाद से आगे बढ़कर सामाजिक आक्रोश का रूप ले चुकी है। साहू समाज ने इस बयान को स्वाभिमान और गौरव पर सीधा हमला बताते हुए भूपेश बघेल से सार्वजनिक माफी की मांग की है। ⚠️ 10 दिन का अल्टीमेटम साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष नीरेन्द्र साहू ने साफ कहा है कि यदि 10 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। समाज ने पुलिस अधीक्षकों को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग करने का भी निर्णय लिया है।…
भाजपा के युवा नेता विकास रंजन महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लेकर दिया गया बयान न सिर्फ अशोभनीय और शर्मनाक है, बल्कि यह कांग्रेस की उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें शब्दों की मर्यादा तोड़कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरना ही लक्ष्य रह गया है। विकास रंजन महतो ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस और भूपेश बघेल—दोनों को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। सत्ता से बाहर होने की हताशा में कांग्रेस नेता अब अनर्गल बयानबाज़ी को ही राजनीति का हथियार बना रहे हैं। उन्होंने…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
