Author: Kanhaiya Soni

कोरबा शहर के ढोढ़ीपारा क्षेत्र में दिनांक 27 दिसंबर को तीन छात्रों—दिलीप बिंझवार, मनीष बिंझवार एवं आशीष कुमार बिंझवार—के साथ हुई लूटपाट एवं मारपीट की घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। इस घटना को अत्यंत निंदनीय, अमानवीय एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए धनेश कुमार सिंह ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार चार अज्ञात युवकों ने छात्रों को रोककर उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा तीन मोबाइल फोन, नकदी एवं मोटरसाइकिल लूट ली। घटना के बाद आरोपियों द्वारा एक पीड़ित को मात्र 100 रुपये लौटाना अपराधियों की…

Read More

कोरबा शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब SS प्लाज़ा स्थित बालाजी स्टील की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रियों के नामों से ज़्यादा चर्चा मुख्यमंत्री सचिवालय की कार्यप्रणाली को लेकर है। सत्ता के गलियारों में यह धारणा तेज़ी से मजबूत हो रही है कि यदि सरकार में कोई बड़ा फैसला या परिवर्तन होता है, तो उसकी असली कसौटी राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक मूल्यांकन होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में अब यह साफ माना जा रहा है कि नीतियों को ज़मीन पर उतारने, जनशिकायतों के निराकरण, विभागों के बीच समन्वय और प्रशासनिक अनुशासन की पूरी ज़िम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय पर टिकी है। ऐसे में किसी भी विफलता की सीधी…

Read More

कोरबा। सुभाष चौक एवं दशहरा मैदान में राम नाम के पावन स्मरण के साथ आयोजित महायज्ञ और भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति और सनातन चेतना से सराबोर कर दिया। घंटाघर ओपन थिएटर से दशहरा मैदान तक राम नाम लेखन पुस्तिकाओं के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिला कोरबा हिंदू सम्मेलन 2025 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा की महापौर संजू सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। महापौर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। …

Read More

छत्तीसगढ़ में पोलिसिंग का हाल जानना हो तो ये किस्सा काफी है। राजधानी रायपुर में बीयर-बारों के बाउंसरों का उत्पात बढ़ा तो अमित कुमार (एडीजी इंटेलिजेंस) ने सीधे लाल उमेद सिंह को फोन घुमा दिया—“कार्रवाई करो।” आदेश खुफिया चीफ का था, लिहाज़ा एसएसपी साहब भी एक्शन मोड में आ गए। फोर्स भेजी गई, दर्जन भर से ज़्यादा बीयर-बारों के बाउंसर थाने में लाइन से बिठा दिए गए। लेकिन कहानी यहीं से कॉमेडी शो बन गई। थाने में बैठे-बैठे बाउंसरों के मोबाइल से नहीं, सीनियर अफसरों और नेताओं के फोन से रिंगटोन बजने लगी। आधे बाउंसर “फोन जमानत” पर बाहर कुछ…

Read More

कोरबा। शहर में लगातार आयोजित हो रही राजनैतिक एवं धार्मिक रैलियों, रोड शो और जुलूसों को लेकर आम नागरिकों की बढ़ती परेशानियों पर धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता, कोरबा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि आए दिन होने वाले इन आयोजनों के कारण मुख्य मार्गों पर घंटों तक यातायात बाधित रहता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, कार्यालय कर्मचारियों, मरीजों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है। धनेश कुमार सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि रैलियों एवं रोड शो में तेज ध्वनि वाले डीजे…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का आरएसएस–बीजेपी की संगठनात्मक ताकत को लेकर किया गया हालिया सोशल मीडिया पोस्ट अब पार्टी के लिए असहज सिरदर्द बन गया है। बयान पर मचे सियासी शोर के बीच कांग्रेस नेतृत्व ने खुलकर दूरी बना ली है और साफ संकेत दे दिया है कि यह राय पार्टी की आधिकारिक सोच नहीं है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बिना लाग-लपेट के दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन गांधीवादी विचारों पर चलने वाली कांग्रेस को सीख देने की स्थिति में नहीं हैं। पवन खेड़ा…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस के दामन पर एक और काला धब्बा तब जुड़ गया, जब पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े (आरक्षक क्रमांक 1211) को महिला से दुष्कर्म और गंभीर अनैतिक आचरण के आरोपों में पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया। यह सख्त कार्रवाई विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा की गई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। एफआईआर के तुरंत बाद उसे निलंबित किया गया, लेकिन कानून से बचने के लिए आरोपी फरार हो गया। विभागीय जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अब उसे सेवा से बाहर का रास्ता…

Read More

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों राजनीति कम और जलन विज्ञान ज़्यादा पढ़ाया जा रहा है। जैसे ही कांग्रेस में प्रियंका गांधी का कद और मजबूत हुआ, रायपुर के सत्ता गलियारों में एक पुराना नाम फिर से फुल वॉल्यूम में बजने लगा—भूपेश बघेल। जो नेता कल तक कहते फिर रहे थे कि “भूपेश अब कहानी का क्लोज़ चैप्टर हैं”, वही आज कहानी में कैमियो रोल खोजते नजर आ रहे हैं। कोई बयान बदल रहा है, कोई मुस्कान, तो कोई अचानक याद दिला रहा है कि “हम तो पहले से साथ थे!” दिल्ली से मिल रहे संकेत साफ हैं—पार्टी को अब ड्रॉइंग-रूम…

Read More

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए कोतवाली थाना परिसर में इलेक्ट्रॉनिक हीटर की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों तथा थाना आने-जाने वाले आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर कोरबा की महापौर Sanju Singh Rajput विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों और आम जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे ठंड जैसे मौसम में भी सुरक्षित और सहज वातावरण में रह सकें।…

Read More