Author: Kanhaiya Soni

छत्तीसगढ़ में जीएसटी और आयकर चोरी को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने इस कथित महाघोटाले की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेजते हुए उच्चस्तरीय जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। फर्जी अस्पताल सप्लाई, असली बाजार में दवाइयां शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जीएसटी विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग के कुछ अधिकारी चुनिंदा नामचीन दवा कंपनियों से मिलीभगत कर रहे हैं। कागजों में दवाइयां अस्पतालों को सप्लाई दिखायी जा रही हैं, जबकि हकीकत में वही दवाइयां खुले बाजार में खपाई जा रही…

Read More

कोरबा में निगम का हीटर फेल, लकड़ी के सहारे लोग** कोरबा। ठंड से राहत देने के लिए कोरबा नगर निगम द्वारा हफ्ता भर पहले शहर के चौक–चौराहों में इलेक्ट्रिक हीटर लगाए गए थे, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नारद मुनि न्यूज़ जब इसकी सच्चाई जानने निकला, तो पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर के बाजू में हीटर तो लगा मिला, लेकिन उससे सटे ही लकड़ी जलती हुई दिखाई दी। सवाल सीधा था— 👉 हीटर लगा है, फिर लकड़ी क्यों? स्थानीय लोगों का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उनका कहना है कि “हीटर…

Read More

कोरबा – राजनीति में कभी-कभी एक बधाई पोस्ट भी लंबा संदेश दे जाती है। हाल के दिनों में कोरबा की सियासत में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना एक सामान्य शिष्टाचार था, लेकिन उसी पोस्ट के साथ शुरू हुई चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में नए संकेत छोड़ दिए हैं। दरअसल, कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर पार्टी के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को लगातार बधाई और शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं—कभी जन्मदिन पर, कभी दायित्व मिलने…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ की महिला नेत्री राशि त्रिभुवन महिलांग को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया है। नियुक्ति होते ही पार्टी के भीतर हलचल मच गई—और हो भी क्यों न, जिन नेता को जिला कांग्रेस कमेटी पहले ही छह साल के लिए निष्कासित कर चुकी थी, वही अब सीधे राष्ट्रीय मंच पर विराजमान हैं। यह मामला कांग्रेस के अंदरूनी सिस्टम का ऐसा करिश्मा बन गया है, जहाँ जिला से बाहर, लेकिन दिल्ली में भीतर होने का फार्मूला सफल हो गया। कार्यकर्ता पूछ रहे हैं—अगर निष्कासन इतना ही हल्का था, तो छह साल की सज़ा क्यों? और अगर…

Read More

कोरबा के इंदिरा नगर दुरपा रोड में बीते दिनों हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। रेलवे की समयसीमा और संभावित कार्रवाई की चर्चाओं ने वर्षों से यहां रह रहे लोगों को चिंता में डाल दिया था। डर का माहौल ऐसा था कि कई परिवारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया, कुछ लोग वैकल्पिक ठिकाने तलाशने लगे और पूरे इलाके में अनिश्चितता छा गई। लेकिन 30 दिसंबर की तारीख गुजर जाने के बाद भी कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। इंदिरा नगर फिलहाल सुरक्षित रहा और लोगों ने राहत की सांस ली। इस राहत के पीछे सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस प्रयास बताए…

Read More

कोरबा। अशोक वाटिका के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत का सख्त और तल्ख़ रुख देखने को मिला। पार्क में व्याप्त अंधेरा, बंद फाउंटेन और बदहाल रखरखाव को देखकर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की कड़ी क्लास ली। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि पूरे परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फाउंटेन को पूरी क्षमता से चालू, बच्चों के झूले, खेल सुविधाएं और बैठने की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए। उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है,…

Read More

कोरबा – साधु-संतों के अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा विगत दिनों आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम ने जहां सियासी संदेश देने की कोशिश की, वहीं अंदरखाने संगठनात्मक क्षमता को लेकर कई असहज सवाल भी खड़े कर दिए। बताया जाता है कि यह विरोध-प्रदर्शन जिला मंत्री वैभव शर्मा के नेतृत्व में तय किया गया था, लेकिन सत्ता में होने के बावजूद कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं की अपेक्षित भीड़ जुटाने में युवा मोर्चा नाकाम नजर आया। स्थिति यह रही कि बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को स्वयं अपनी टीम और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर…

Read More

कोरबा जिले की राजनीति में इन दिनों अंदरखाने हलचल तेज़ है। एक ओर मौजूदा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन हैं, तो दूसरी ओर नगर निगम चुनाव में प्रचंड जनसमर्थन के साथ उभरीं महापौर संजू सिंह राजपूत। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समीकरण आने वाले समय में नए सियासी संतुलन की ओर इशारा कर रहा है। नगर निगम चुनाव में लगभग 50 हजार मतों की भारी जीत, सामाजिक एकजुटता—खासकर पूर्वांचल समाज के संगठित समर्थन—और संगठनात्मक पकड़ ने महापौर की राजनीतिक हैसियत को तेजी से बढ़ाया है। यही कारण है कि अब कोरबा की राजनीति में केवल वर्तमान पद…

Read More

कोरबा/पाली। ग्राम पंचायतों के विकास के नाम पर करोड़ों की योजनाएं भले ही फाइलों में चमक रही हों, लेकिन पाली जनपद की ग्राम पंचायत मादन में बन रही 20 लाख रुपये की सीसी रोड ने सिस्टम की असल तस्वीर सामने रख दी है। सड़क निर्माण में स्वीकृत स्टीमेट और तकनीकी मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमेंट–गिट्टी–रेत का अनुपात मनमाने ढंग से रखा गया है। रोजगार गारंटी के नाम पर स्वीकृत कार्य में मजदूरों की जगह मिलर मशीन चलाकर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय…

Read More

पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक ने मांगा न्याय, बालाजी स्टील की मनमानी की शिकायत फाइलों में दबी रही** कोरबा। एस.एस. प्लाज़ा, पावर हाउस रोड में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब यह सवाल ज़ोर पकड़ रहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या यह हादसा टल सकता था? अग्निकांड से प्रभावित पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक जगदीश सोनी ने नगर निगम कोरबा को पहले ही सार्वजनिक कॉरिडोर में अवैध अतिक्रमण और नक्शा विरुद्ध निर्माण की लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में साफ तौर पर उल्लेख किया गया था कि बालाजी स्टील (बर्तन भंडार) के संचालक द्वारा पार्किंग स्थल और सार्वजनिक…

Read More