Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
भूपेश बघेल के निरंकुश नेतृत्व और कथित भ्रष्ट आचरण के कारण छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर काले बादल मंडरा रहे हैं। बघेल अपने भ्रष्टाचार से बचने के लिए कांग्रेस की बची-खुची साख को दांव पर लगा रहे हैं, जबकि स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का उन्हें दिल से समर्थन नहीं मिल रहा है। आंतरिक कलह और उनके बेटे चैतन्य की ईडी द्वारा गिरफ्तारी, कांग्रेस के लिए एक गंभीर संकट बन गई है — जिससे न केवल राज्य इकाई, बल्कि गांधी परिवार समेत केंद्रीय नेतृत्व भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस और गांधी परिवार अनिच्छा से आग बुझाने की कोशिश कर…
बर्मिंघम, 20 जुलाई 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) 2025 में आज होने वाला बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय भारतीय खिलाड़ियों के बहिष्कार और हाल के भू-राजनीतिक तनावों, विशेष रूप से अप्रैल 2022 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया। इस हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी, जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। खिलाड़ियों का बहिष्कार और प्रशंसकों का गुस्सारिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी शिखर धवन, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान और इरफान पठान ने…
(कोरबा) अंचल में फिलहाल किसी का भी मकान, दुकान न टूटने का आश्वासन दिया कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने * कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को दिए निर्देश * कैबिनेट मंत्री एवं महापौर अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर व्यापारियों से करेंगे मुलाकात * तब तक नगर निगम को किसी तरह की कार्यवाही न करने दिए निर्देश कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने कोरबा शहर में फिलहाल नगर निगम द्वारा किसी प्रकार की अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही न करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए हैं।…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अब आर-पार के मूड में है। पूरे प्रदेश में 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन में आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी कि बीजेपी की सरकार कॉरपोरेट के इशारे पर चल रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी पांच संभागों में 22 जुलाई को…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शून्यकाल के दौरान हसदेव अरण्य और तमनार क्षेत्र में कोयला खनन के नाम पर हो रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने इस विषय पर जोरदार विरोध जताते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। डॉ. महंत ने कहा कि हसदेव अरण्य जैसे संवेदनशील और जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र में कोयला खनन के नाम पर बेतरतीब जंगल कटाई की जा रही है। ग्राम सभा की अनुमति नहीं ली गई, फिर भी खनन कार्य…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और ईडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चैतन्य की गिरफ्तारी को “राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित” करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। अमित जोगी ने कहा कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और यह दर्शाता है कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और दबाने के लिए कर रही है।…
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस काम के लिए पूरी जिम्मेदारी ज़िला प्रभारियों को दी गई है, जो अपने-अपने जिले में पार्टी की स्थानीय इकाइयों को मजबूत करेंगे। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है। पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि मंडल-सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए कांग्रेस ने ज़िला प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रत्येक जिला प्रभारी को अपने जिले में मंडल…
जब कोई राजनीतिक दल सत्ता में नहीं रहता है तब राजनीतिक दल में कई नेता हो जाते हैं और पार्टी कई मुद्दों पर एकमत नहीं हो पाती है।कोई नेता कुछ कहता है तो कोई नेता कुछ कहता है। सबके सुर अलग-अलग हो जाते हैं, पार्टी के नेताओं का व्यवहार विधानसभा के अंदर कुछ होता है और विधानसभा के बाहर कुछ होता है। कोई चाहता है विधानसभा में सरकार के प्रति नर्मी बरती जाए तो कोई चाहता है कि सरकार के प्रति विधानसभा के बाहर ही नहीं विधानसभा के भीतर भी आक्रामक रहा जाए।बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस विधानसभा…
महासमुंद। Mahasamund : गांव की पक्की ज़मीन हो या कीचड़ से लथपथ खेत, जब बात हिम्मत और मेहनत की हो तो महिलाएं किसी से पीछे नहीं। ऐसी ही मिसाल पेश कर रही हैं महासमुंद जिले की जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर एक जो एक किसान भी है, जो बिना किसी संकोच के ट्रैक्टर चला रही हैं और खुद अपने खेत में धान की बुवाई में जुटी हैं। लाल साड़ी पहने, आत्मविश्वास से भरी यह महिला खेत में ट्रैक्टर चला रही है, जो न केवल खेती में उनकी सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की बढ़ती आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक भी…
तीसरे दिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सीएम की तारीफ की। वहीं, सीएम ने भी नेता प्रतिपक्ष को सज्जन आदमी बताते हुए कहा कि अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए उसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। दरअसल, बिजली के बिल में की गई वृद्धि के खिलाफ विपक्ष सदन में स्थगन प्रस्ताव लेकर आया था। विपक्ष के सवालों का सीएम ने जवाब दिया जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सीएम की तारीफ की। मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि हम बिजली बिल के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लेकर आए थे। जिसका सीएम ने…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
