Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी के लिए नई सलाहकार परिषद का गठन कर दिया है। जारी सूची में कुल 23 सदस्यों को स्थान दिया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ से 8 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ से दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, रामपुकार सिंह ठाकुर, खेलसाय सिंह के साथ ही बीते आठ माह से जेल में बंद विधायक कवासी लखमा को भी परिषद में शामिल किया गया है। कांग्रेस की इस नई परिषद को आदिवासी मुद्दों पर रणनीति मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर…
कोरबा — नगर निगम के वार्ड नंबर 5 के पार्षद टामेश अग्रवाल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जनसेवा केवल पद से नहीं, बल्कि समर्पण से की जाती है। भाजपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार (कढ़ाई छाप) के रूप में चुनाव लड़ा और जनता के अपार समर्थन से भारी बहुमत से विजय हासिल की। चुनाव जीतने के बाद टामेश अग्रवाल ने अपने वार्ड के हर नागरिक को परिवार की तरह समझा। क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर उन्होंने विभाग से लगातार संघर्ष किया और नया ट्रांसफार्मर लगवाने में…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा पर अब विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते संगठन फिलहाल जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा नवंबर तक टाल सकता है। बताया जा रहा है कि संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रभारी महासचिव सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस की रिपोर्ट भेज दी गई है। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अभी राहुल गांधी स्तर पर अंतिम चर्चा बाकी है, जिसके बाद ही प्रदेश स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। — 🔹 महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व…
कोरबा। दुर्पा रोड इंदिरा नगर क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि रेलवे विभाग ने यहां रह रहे लोगों को 7 दिनों के भीतर कब्जा हटाने का नोटिस थमा दिया है। रेलवे प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाया गया, तो विभागीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलवे) के कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि रेलवे की भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है। इसमें पक्के मकान, झोपड़ियाँ और दुकानें शामिल हैं, जो रेल लाइन के किनारे बसी हुई हैं। नोटिस के अनुसार, प्रभावित…
कोरबा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजपूत समाज व पूर्वांचल समिति के सक्रिय सदस्य श्री चंद्रमा सिंह राजपूत ने कोरबा जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का अद्भुत संगम है — जो आत्मसंयम, आस्था और शुद्धता का प्रतीक है। सूर्यदेव की कृपा और छठी मैया के आशीर्वाद से हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैले। श्री राजपूत ने अपने संदेश में कहा — > “छठी मैया की कृपा से आपके घर-आंगन में आनंद, उल्लास और सौहार्द का वास हो। सूर्य देव की ऊर्जा आपके…
कोरबा। राम नाम लेखन महायज्ञ समिति, जिला कोरबा की प्रथम विशाल बैठक रविवार, 26 अक्टूबर को भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में 368 राम भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बालको के राम भक्तों की संगीत टोली द्वारा प्रस्तुत सुरीले भजनों से हुआ, जिसने पूरे परिसर को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। श्री मेदनी मिश्रा जी के आनंददायी राम नाम ध्यान ने श्रद्धालुओं के मन में नई ऊर्जा का संचार किया। बैठक की भूमिका श्री योगेश जैन जी ने रखी, तत्पश्चात डॉ. विशाल उपाध्याय जी ने समिति के अध्यक्ष श्री राम सिंह अग्रवाल…
📍कोरबा। नगर निगम कोरबा में एक बार फिर विवाद की लपटें उठने लगी हैं। छठ पूजा के अवसर पर लगाए गए बधाई पोस्टरों को लेकर निगम के पार्षदों ने खुलकर नाराज़गी जताई है। पार्षदों का कहना है कि निगम की ओर से लगाए गए पोस्टरों में केवल महापौर संजू देवी राजपूत की तस्वीर प्रमुख रूप से लगाई गई है, जबकि पार्षदों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। — 💥 नाराज पार्षदों का मोर्चा खुला वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद रवि सिंह चंदेल ने इस मुद्दे पर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निगम प्रशासन पर सवाल खड़े किए…
कोरबा, 25 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा कोयला खदान विस्तार परियोजना एक बार फिर विवादों में है। बीते दिनों भू-विस्थापित परिवारों पर हुए लाठीचार्ज और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर कलंक” बताया है। जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि वर्षों से अपनी जमीन और पुनर्वास अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर बल प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान प्रबंधन ने संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुना है,…
कोरबा — सतनाम समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि जय सतनाम समाज के नवीन नेतृत्व में नई ऊर्जा और उत्साह की झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही इस नेतृत्व का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा का सतनाम समाज हमेशा से सामाजिक एकता, सद्भाव और…
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सिंहदेव ने कहा, “अजय चंद्राकर का आभार, मैं एक दिन का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा है, बनाया नहीं, तो मैं तैयार हूं। वे शपथ ग्रहण की तैयारी करें।” सिंहदेव ने आगे कहा, “मुझे भरोसा है कि अजय चंद्राकर ने गवर्नर साहब और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कर ली होगी — एक का इस्तीफा और दूसरे की मंजूरी के लिए। शपथ ग्रहण अजय चंद्राकर के घर में होगा।” उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अजय चंद्राकर सुलझे हुए…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
