Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद न केवल बिहार की सियासत में हलचल मच गई है, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति भी एक बार फिर गरमा गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल की नियुक्ति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हाल होता है, यह सब जानते हैं।” वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस ने बिहार में…
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने वरिष्ठ एवं कद्दावर भाजपा नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की उपेक्षा और नजरबंदी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर कोरबा में भाजपा के भीष्म पितामह की भूमिका में हैं, और उनका इस प्रकार अपमान किया जाना पार्टी संगठन की बड़ी कमजोरी है। नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि ननकीराम कंवर ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों को उजागर कर पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया था, जिसके परिणामस्वरूप आज पार्टी सत्ता में है। ऐसे वरिष्ठ…
कोरबा – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहली बार DG कॉन्फ्रेंस 2025 की मेज़बानी करने जा रही है। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीन दिन प्रदेश में रहेंगे और सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे। देशभर के पुलिस महानिदेशक (DG) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसमें नक्सल उन्मूलन अभियान, अपराध और नशीली दवाओं से लड़ाई, तथा आधुनिक पुलिसिंग प्रैक्टिसेज जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन का आयोजन खास मायने रखता है, क्योंकि केंद्र…
कोरबा। प्रदेश की लोकप्रिय हरियाणवी डांसर और मंच की स्टार कलाकार सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पहले घोषित स्थल में बदलाव करते हुए अब उनका बहुप्रतीक्षित प्रोग्राम कोरबा के होटल जश्न में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दर्शकों की सुविधा और कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में सपना चौधरी अपने धमाकेदार नृत्य और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। कोरबा शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजकों…
रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दर, कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरने जा रही है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि 3 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों के सामने तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महंगी बिजली से आम जनता बेहाल है और सरकार को तुरंत राहत के कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह “बिजली बिल हाफ योजना” को फिर से लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। पार्टी का आरोप है कि महंगी बिजली और लगातार…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं पास छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 30 हजार रुपए की सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि अब सरकारी स्कूलों से 10वीं और 12वीं पास करने वाली छात्राओं को महाविद्यालयीन पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार 30 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से छात्राओं को आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी नहीं पड़ेगी। यह पहल उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करेगी। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश की किसी भी छात्रा को पैसों…
बिलासपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान आस्था के सबसे बड़े केंद्र रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में सोमवार देर शाम चाकूबाजी की वारदात हो गई। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आपसी झगड़े में कुछ युवकों ने दो अन्य युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर में तैनात सुरक्षा बल और पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि नवरात्र…
कोरबा। शक्ति एवं भक्ति के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और कोरबावासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, प्रगति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। अग्रवाल संध्या 7 बजे से देर रात तक शहर के अलग-अलग स्थलों—स्वर्ण सिटी, रानी गेट, सीतामणी चौक, श्रीराम दरबार, सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व), एमपी नगर और दादरखुर्द—स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचे और दर्शन लाभ प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था और शक्ति का महापर्व है, जो संयम, वैराग्य, धैर्य और…
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित प्रभु श्रीराम की जीवन लीलाओं पर आधारित भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ रविवार शाम घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में हुआ। शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामलीला केवल एक सांस्कृतिक मंचन नहीं, बल्कि यह आयोजन धर्म, सत्य और मर्यादा की अमर गाथा का स्मरण कराता है। उन्होंने इसे “दीपशिखा” के समान बताया जो हर हृदय में भक्ति और सदाचार की ज्योति प्रज्वलित करती है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम…
कोरबा जिले के रानी गेट स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में माँ दुर्गा सेवा समिति द्वारा भाग्यशाली दानपत्र ड्रॉ योजना का आयोजन किया जा रहा है। ड्रॉ का आयोजन 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार की रात 9 बजे संध्याकालीन आरती के बाद किया जाएगा। मात्र 200 रुपये के दानपत्र से प्रतिभागी 34 आकर्षक उपहार जीत सकते हैं। प्रथम पुरस्कार में होंडा एक्टिवा 6G, दूसरा पुरस्कार TCL का 32 इंच टीवी, तीसरा पुरस्कार गोदरेज रेफ्रिजरेटर, चौथा रेडमी 5G मोबाइल सहित कूलर, वॉशिंग मशीन, होम थिएटर, गैस चूल्हा, मिक्सर जूसर, कुकर, आयरन और अन्य कई उपयोगी इनाम शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
