Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
कोरबा – छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर की करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम पर बांट रही है। बेशकीमती जमीन को औने पौने दाम पर सरकारी और निजी संस्थाओं को आवंटित किया जा रहा है। श्री श्री रविशंकर की आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को 50 करोड़ की 40 एकड़ जमीन रियायती दर पर दी जा रही है। हाल ही में श्री श्री रविशंकर की रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात में यह सौदा तय हो चुका है। जल्द ही एमओयू भी साइन हो जाएगा। श्रीश्री रविशंकर को इस जमीन पर काम शुरु करने के लिए 10 साल का समय भी…
प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की न सिर्फ हत्या की बल्कि उसके शव के टुकड़े कर उन्हें ड्रम में भरकर सीमेंट में चिन डाला। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लंदन से लाैटे पति की निर्मम हत्या कर डाली। इसके बाद शव के टुकड़े कर ड्रम में भर दिए और सीमेंट और डस्ट से चिनाई कर दी। आरोपी महिला की मां द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर कैसे अपने ही सुहाग की कातिल…
आईटीबीपी के 38वीं बटालियन कैंप में फायरिंग कर एएसआई की हत्या से जुड़े मामले में अहम जानकारी सामने आई है. एएसआई देवेंद्र कुमार दहिया (56 साल) पर आरक्षक सरोज यादव (32 साल) ने 20 राउंड फायरिंग कर उनकी जान ले ली. आज सुबह एएसआई ने आरक्षक को मॉर्निंग परेड की ड्यूटी के दौरान फटकार लगाई थी. इससे आक्रोशित होकर आरक्षक ने एएसआई पर गोलियां बरसा दी. फायरिंग के दौरान कैंप में मौजूद जवान अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए. इसके बाद जवानों ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया.…
विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि अगर जांच की बात सदन में ही कि जाती तो ज्यादा अच्छा रहता. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजस्व मंत्री को सदन में वक्तव्य देने के निर्देश दिए. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मैने भारतमाला परियोजना का सवाल सदन में लगाया था, तब हमने जांच की मांग की थी. राजस्व मंत्री संभागीय आयुक्त से जांच कराने की बात कहते रहे, लेकिन…
विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने जल जीवन मिशन के तहत 2025 तक केंद्रांश के रूप में प्राप्त राशि की जानकारी मांगी. भाजपा विधायक के केंद्रांश से कम राशि प्राप्त होने का ठीकरा पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़े जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कब तक पिछली सरकार का नाम लेकर बचते रहेंगे. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 2024-25 फरवरी 2024 तक 191.59 करोड़ केंद्रांश प्राप्त हुआ है. राज्यांश राशि के रूप में 187.12 करोड़ की स्वीकृति दी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लैक्स फ्रिडमैन से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से जुड़े सवाल का जवाब दिया. उन्होंने पाकिस्तान की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए साफ शब्दों में कहा कि दुनिया में जहां कहीं भी आतंकी हमला होता है, उसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं और पड़ोसी देश को आतंकवाद का पोषण छोड़ देना चाहिए. पाकिस्तान से ट्रेनें भर-भरकर लाशें आने लगीं पीएम मोदी ने कहा कि 1947 से पहले, आजादी की लड़ाई सब लोग कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे थे. देश आजादी के जश्न मनाने का इंतजार कर रहा था. उस समय जो…
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रतिष्ठित अधिकारी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक (भारतीय रेलवे) मनीष शंकर शर्मा का सोमवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा। वे कैंसर से पीड़ित थे। 1992 आईपीएस कैडर से संबंधित शर्मा ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से आंतरिक मामलों और सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी पर विशेष ध्यान दिया। कानून प्रवर्तन और आतंकवाद-रोधी के क्षेत्र में अपने योगदान के अलावा, उन्होंने कूटनीति में भी अपनी क्षमता दिखाई और यूरोप में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भाग लिया था। इसके…
छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल 2025 से 67 नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं. नई आबकारी नीति में नई दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है. साथ ही प्रीमियम शॉप के संचालन की भी अनुमति दी गई है. नई 67 दुकानें खुलने से दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी. यह दुकानें सीमावर्ती इलाके और 30 किमी के दायरे के बीच दुकान नहीं होने की स्थिति में खोलने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में राज्य में 674 देशी-विदेशी शराब की दुकानें हैं. इसके अलावा बड़े मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रीमियम शॉप अलग से संचालित हो रही है. राज्य…
छत्तीसगढ़ के लगभग 11 लाख घराें में जून से बिजली का बिल नहीं आएगा। इन बिजली उपभाेक्ताओं काे अपने घर लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर काे ही रिचार्ज करना हाेगा। साल के अंत तक शेष प्रदेश के 42 लाख घराें में भी स्मार्ट मीटर रिचार्ज सिस्टम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार के रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, गुजरात,…
छत्तीसगढ़ चैंबर चुनाव को लेकर असमंजस के हालात बनते जा रहे हैं। पिछली बार के चुनाव में विरोधी पैनल अब एक साथ आ गए हैं। मौजूदा अध्यक्ष अमर पारवानी (जय व्यापार पैनल) और पिछले चुनावी में प्रतिद्वंदी रहे श्रीचंद सुंदरानी (एकता पैनल) वाले पैनल के बीच समझौता या कहा जाए गठबंधन हो गया है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारने के बजाय एक साथ ही प्रत्याशी उतार रहे हैं। दोनों पैनल ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के लिए सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री के लिए अजय भसीन और प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए निकेश बरडिया को चुनाव में उतारा है। अब तक…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
