Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
१० करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए चली खूनी चाल देवभूमि कहे जाने वाले हरिद्वार में बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले लापता हुए एक आश्रम के संत का शव गंगा नदी में मिला है। बताया जाता है कि संत को नशे का इंजेक्शन लगाकर फिर गला घोंटकर मर्डर कर किया गया। यह मामला १० करोड़ रुपए की संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग फरार बताए जा रहे हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि १७ अक्तूबर को…
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां दिल्ली से मुंबई तक चरम पर है. एक तरफ महायुति में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर पौने तीन बजे भोर तक मीटिंग चली. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गठबंधन के तीनों दलों के बीच सीटों की शेयरिंग का मसला सुलझा लिया गया है. दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी के भीतर सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना और कांग्रेस के बीच तकरार सड़क पर आ गई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले पर सीधा हमला बोला है. इसके जवाब में पटोले…
संपादकीय : लड़ेंगे और जीतेंगे ही! क्या होगा? कैसे होगा? कब होगा? होगा कि नहीं? ऐसे पेच में फंसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आखिरकार घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने भले ही महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की घोषणा कर बड़ा तीर चलाने का दिखावा किया हो, लेकिन पिछले दस सालों में चुनाव आयोग ने मोदी-शाह के लिए भजन मंडली की तरह ही काम किया है। महाराष्ट्र में २० नवंबर को चुनाव होंगे। २३ नवंबर को मतगणना होगी और उसके बाद नई सरकार महाराष्ट्र में विराजमान होगी, ऐसे लोकतांत्रिक प्रधान कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग ने की है। चुनाव निष्पक्ष…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में 66% से ज़्यादा मतदान हुआ, कांग्रेस को एक दशक बाद बहुमत मिलने का अनुमान है। सर्वेक्षणों के अनुसार कांग्रेस 44-62 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 15-32 सीटें मिल सकती हैं। मतगणना 8 अक्टूबर को होनी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, तथा कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है , जो एक दशक के बाद दोबारा सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। यहां शीर्ष दस प्रमुख बातें दी गई हैं: 1. चुनाव आयोग के अनुसार, 90 विधानसभा सीटों के लिए एकल चरण…
राज्य सरकार द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने अपना सर्वे का काम यानी ओबीसी की गिनती का काम पूरा कर लिया है। आयोग ने अनंतिम आंकड़ों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। उसे इसी महीने प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा। इसके पहले आयोग ने ओबीसी वर्ग के लोगों को एक मौका और दिया है। उसने ऐसे लोगों से जिन्होंने अपने परिवार की जानकारी नहीं दी है उन्हें 8 अक्टूबर तक अपनी जानकारी जमा करने को कहा है अब नवंबर -दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय और जनवरी में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण का रास्ता साफ…
रायपुर से नवा रायपुर के बीच 1 नवंबर से लोकल ट्रेन दौड़ेगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दो मेमु ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। ये ट्रेन नवा रायपुर से अभनपुर तक चलेगी। 8 कोच वाली ट्रेन रायपुर स्टेशन से सुबह 9 बजे छूटेगी। 9.37 बजे यानी सैंतीस मिनट में नवा रायपुर के सीबीडी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन अभनपुर के लिए रवाना होगी। एक ट्रेन शाम 4.20 को छूटकर 4.57 बजे नवा रायपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन शाम 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से लोगों के पैसे और समय दोनों बचेंगे। अभी…
11 सितंबर को रामानुजगंज में डकैती की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. डकैती कांड का मास्टरमाइंड मोनू सोनी उर्फ बुकी गिरफ्तार कर लिया गया है. डकैतों ने दिनदहाड़े 2 करोड़ 40 लाख की की डकैती डाली थी. डकैती में नकदी और जेवरात दोनों शामिल थे. डकैती कांड में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बलरामपुर: रामानुजगंज शहर के ज्वैलरी शॉप में 11 सितंबर को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बुकी गैंग के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है. यह अंतर्राज्यीय गैंग है, जो…
विद्यार्थियों को जर्जर स्कूल भवन से मिलेगी मुक्ति, विद्यार्थी एवं शिक्षक खुश* जिला खनिज निधि (DMF) खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सभी जिलों में डीएमएफ से लगातार स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा व्यवस्था एवं जनहित के कार्यों को कराने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जर्जर स्कूल भवनों का चिन्हांकन कर नए भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। कोरबा के कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में 60 से अधिक नए स्कूल भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष तथा जीर्णोद्धार…
वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन बुधवार 04 सितम्बर एवं गुरूवार 05 सितम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री देवांगन 04 सितम्बर को शाम 6.00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन 5 सितम्बर को सबेरे 10.00 बजे सभी राज्यों के उद्योग मंत्रियों के कांन्फ्रेंस में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम द्वारिका स्थित पलाश हॉल में यशोभूमि, उद्योग संगम में आयोजित होगा। तत्पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 7.00 बजे इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानतल…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है–भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ है ‘अपना देश’। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
