Author: Kanhaiya Soni

जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल देवपहरी में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिकनिक मनाने गए 2 युवक और 3 युवतियां तेज बहाव के बीच फंस गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी पर्यटक बीच धार में फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को भी तत्काल रवाना किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है। देवपहरी प्राकृतिक सौंदर्य और झरनों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन मानसून के दौरान यहां का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है।…

Read More

अमित शाह से पूछा सवाल खरगे ने पूछा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आ रहे हैं? क्या यहां आपका ससुराल है? उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उनके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के निर्देशों का पालन करते हैं। अगर वे कहते हैं उठो, तो वह उठ जाते हैं। अगर वे कहते हैं बैठो, तो वह बैठ जाते हैं। यह छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। यह बहुत बड़ा अपमान है।” उन्होंने कहा- अमित शाह यहाँ केवल छत्तीसगढ़ के जल, जंगल जमीन से मोदी जी के पूंजीपति मित्रों को किस तरह फ़ायदा हो, वो देखने के लिए बार-बार…

Read More

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के चर्चित हनीमून मर्डर केस ने इंदौर में सनसनी फैला दी है. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शहर के लोगों के बीच रिश्तों को लेकर अविश्वास का माहौल बन गया है. खासकर नवविवाहित और विवाह योग्य युवक अब शादी को लेकर पहले से कहीं अधिक सतर्क हो गए हैं. जहां एक ओर कुछ लोग शादी से पहले डिटेक्टिव एजेंसियों की मदद से अपने होने वाले जीवनसाथी की जांच करवा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग अब ‘जाहिर सूचना’ के रूप में सार्वजनिक तौर पर अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं और संदेह साझा कर…

Read More

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव रविवार को बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जनता को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बांकीमोंगरा में 8 करोड़ रुपए की लागत से जल आवर्धन योजना के स्वीकृति की…

Read More

मनोकामना पूरी होने पर एक श्रद्धालु ने सांवलिया सेठ मंदिर में 10 KG चांदी का पेट्रोल पंप चढ़ाया। 56 भोग के साथ भव्य जुलूस भी निकाला। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी मन्नत पूरी होने पर लोग सोने-चांदी के हवाई जहाज़,डंपर,क्रिकेट बैट भगवान को राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में शनिवार को आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। डूंगला के व्यवसायी मांगीलाल जारोली और उनके परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को 10 किलो चांदी से निर्मित पेट्रोल पंप भेंट किया। इस अभूतपूर्व चढ़ावे के साथ भव्य…

Read More

कोरबा में 12 से 18 जुलाई तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन स्थल में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले कनबेरी, फिर इंदिरा स्टेडियम के बाद अब यह भव्य आयोजन कटघोरा क्षेत्र के छुरी स्थित बंद वंदना पावर प्लांट परिसर में किया जाएगा। सावन के पावन अवसर पर महाकाल भक्त मंडल द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं पधारेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम स्थल को बार-बार बदला गया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो…

Read More

कोरबा के विशेष न्यायाधीश श्री एस. शर्मा की अदालत ने बिजली चोरी के गंभीर मामलों में आरोपी सोनसाय विश्वकर्मा को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। आरोपी सोनसाय विश्वकर्मा, निवासी आई.टी.आई. चौक के पास, रामपुर कोरबा, पर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की गई। क्या है मामला? छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, पोड़ीमार ज़ोन कोरबा की जांच टीम ने 14 जनवरी 2021 को सोनसाय के निवास पर छापा मारकर हुकिंग कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इससे कंपनी को 65,969 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। वहीं, 28 जनवरी 2021 को सोनसाय के मोटरसाइकल स्टोर्स में भी डायरेक्ट हुकिंग…

Read More

अंबिकापुर जिले के मैनपाट में कल से यानी 7 जुलाई से भाजपा विधायकों और सांसदों की तीन दिन ‘मास्टरकलास’ होने वाली है. इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर चुने हुए प्रतिनिधि जो मंत्री, सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे हैं, वह इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. यह बेहद चिंताजनक है. भाजपा में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का हस्तक्षेप बढ़ गया है. यही भारतीय जनता पार्टी के लिए आने वाले दिनों में नुकसानदायक साबित होगा टीएस सिंहदेव ने कहा कि…

Read More

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरा है. यहां वे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में किसान जवान संविधान सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी भी जोरों पर है. मैदान में बड़े मंच के साथ विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन इस बीच रविवार को तेज बारिश हुई. जिससे तैयारियों में परेशानी होती दिखी. वहीं मैदान में जलजमाव भी हुआ. ऐसे में अगर 7 जुलाई को भी ऐसा मौसम रहा तो कार्यकर्ताओं को परेशानी हो सकती है. कांग्रेस में उत्साह: इस जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही संगठन के महासचिव…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य दो की हालत गंभीर हैं. हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में हुआ है. शनिवार रात करीब 11-12 बजे के बीच बाइक सवारों को तेज रफ़्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को डायल 112 की मदद से…

Read More