Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Kanhaiya Soni
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में स्कूल भवन निर्माण धीमा होने से विधायक ईश्वर साहू भड़क गए. उन्होंने करेसारा गांव में ग्रामीणों के सामने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा, ‘कारेसरा में स्कूल भवन का निर्माण दो साल से चल रहा है. मैंने 10 महीने पहले भी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक काम अधूरा है.’ अधिकारियों को दी चेतावनी विधायक ने फोन पर सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘ध्यान देना चाहिए कि काम हो भी रहा है या नहीं, कितना काम हुआ है, कौन देखेगा ये सब? बच्चों को दो शिफ्ट में…
आपने खाने का जो तेल खरीदा है उसमें तेल कितना है? सवाल अजीब लग सकता है लेकिन सच यह है कि आप जिस पैकेट को एक लीटर का मानकर खरीद रहे हैं उसमें 800 ग्राम, 870 ग्राम, 900 ग्राम या 910 ग्राम तेल हो सकता है। आम उपभोक्ताओं के साथ इसी अंदाज में खेल हो रहा है। नाप-तौल के सरकारी नियमों में हुए संशोधन ने निर्माता-विक्रेताओं को पैकिंग में मनमानी करने की छूट दे दी है। बाजार में उपभोक्ताओं को भ्रमित कर चतुराई से ठगा जा रहा है। बदले नियम और पैकिंग के खेल से ज्यादातर उपभोक्ता अनजान हैं। चालाकी…
छत्तीसगढ़ी गाने मे बच्चों को बारिश मे भींगते हुए देख बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु महापौर ने बच्चों के साथ किया सामूहिक नृत्य आज दिनांक05/07/2025 को निर्मला स्कूल रिसदी कोरबा में छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही और कार्यक्रम में बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तथा बच्चों को बिना किसी भी दबाव में आकर सही मार्गदर्शन प्राप्त कर अपना कैरियर चुनने को कहा कार्यक्रम में नए पदाधिकारीगण छात्र संघ के बच्चों का शपथ ग्रहण भी…
टूटे पुल के कारण गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। उफनते हुए पहाड़ी नाले को पार कराने के लिए मितानिन ने प्रसूता को अपने पीठ में बांध लिया और डेढ़ किलोमीटर पैदल चली। घटना जिले के मनोरा ब्लॉक के गांव सतालुटोली की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले लेकर लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष है। जानकारी के अनुसार, इस गांव में मंजिता बाई प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। प्रसूता के स्वजनों ने प्रसव के लिए उसे मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।…
कई लोग विभिन्न हादसों में आंख, नाक, कान या अंगुली गंवा देते हैं। ऐसे लोग अंगों के बिना आत्मविश्वास को देते हैं और लोगों से दूरी बना लेते हैं। लेकिन ऐसे लोगों में आत्मविश्वास लौटाने का कार्य शासकीय डेंटल कालेज में किया जा रहा है। यह संस्थान प्रदेश का एकमात्र ऐसा शासकीय केंद्र है, जहां मेडिकल ग्रेड सिलिकान से आर्टिफिशियल अंग बनाए जा रहे हैं। इन नकली अंगों की मदद से लोग न केवल अपना चेहरा या अंग वापस पा रहे हैं बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास भी लौट रहा है। कॉलेज के प्रोस्थोडांटिस्ट विभाग में प्रतिवर्ष 50 से अधिक मरीजों…
कोरबा, 04 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में स्थिति को गंभीर कर दिया है। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सिंघिया कोरबी गांव में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। नदी-नालों में उफान के कारण रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुस गया है। इस बीच, एक रेलवे कर्मचारी के नाले में बह जाने की दुखद घटना सामने आई है। 31 वर्षीय उदय कुमार सिंह, जो झारखंड के पलामू जिले के निवासी हैं, गेवरा से डोंगरगढ़ तक रेलवे लाइन बिछाने के कार्य में लगे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,…
कोरबा. मानसून के आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर का प्रसिद्ध कॉफी पॉइंट सैलानियों और प्रकृति प्रेमियों से गुलजार हो उठा है. औद्योगिक नगरी होने के बावजूद कोरबा में कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं, जो प्रदूषण और शहरी शोरगुल से दूर मन को शांति प्रदान करते हैं. इन्हीं में से एक है बालको के रास्ते पहाड़ी पर स्थित कॉफी पॉइंट. बरसात के मौसम में इस स्थान की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. यहां का वातावरण किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है. ठंडी हवा, हरी-भरी वनस्पतियां और मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं. जैसे ही बारिश…
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही खींचतान के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने हाल के वर्षों में महिला मतदाताओं को लुभाने में सफलता पाई है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में यह सफलता मिली है। आपको बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था, लेकिन…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर किसान रूप में नजर आए। इस बार खास बात यह रही कि उन्होंने परंपरागत तरीके की जगह धान रोपाई की नई तकनीक अपनाई और संपूर्ण परिवार के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और छत्तीसगढ़ी जनभावना से गहरे स्तर पर जुड़ रही हैं। नई तकनीक के साथ दिखे पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री अक्सर खेतों में काम करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक अलग अंदाज में खेतों की ओर रुख किया। उन्होंने धान की…
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र के एक छोटे से गांव देवीगंज की रहने वाली सूरजमणी ने हाल ही में एक जटिल परिस्थिति में तीन शिशु को जन्म दिया। इस प्रसव को चिकित्सकीय दृष्टिकोण से रेयर केस माना जा रहा है। महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया, उससे खास बात यह है कि प्रसूता ने 3 बच्चों को दो अलग-अलग अस्पतालों में जन्म दिया है। बता दें, इस महिला ने एक शिशु को बलरामपुर जिला अस्पताल में जन्म दिया और दो अन्य शिशुओं को अंबिकापुर के नए बस स्टैंड स्थित संजीवनी अस्पताल में जन्म दिया है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं…
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology
