छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से लंबित जिलाध्यक्षों की नई सूची अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। सूत्रों के अनुसार, 15 नवंबर के बाद किसी भी दिन 41 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

नारदमुनि न्यूज पहले ही बता चुका था कि बिहार चुनाव संपन्न होने के बाद ही सूची जारी होगी, और अब कांग्रेस हाईकमान ने संकेत दे दिए हैं कि पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज़ पर अगले चार दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ के नाम भी फाइनल कर दिए जाएंगे।

इस बार बड़े बदलाव तय

कांग्रेस संगठन में इस बार व्यापक स्तर पर फेरबदल देखने को मिलेगा। वर्तमान 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 पदाधिकारियों को ही दोबारा मौका मिलने की संभावना है, जिन्हें छह महीने पहले ही नियुक्त किया गया था।
बाकी 33 जिलों में नए चेहरे सामने आ सकते हैं, क्योंकि कई जिलों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

लागू होगा ‘उदयपुर फॉर्मूला’

कांग्रेस इस बार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ फॉर्मूले को सख्ती से लागू करने जा रही है। साथ ही, संगठन में युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्ग को अधिक प्राथमिकता देने की तैयारी है।
नए जिलाध्यक्षों के चयन में निम्न मानक प्रमुख रहेंगे—

50% पद 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को

40% भागीदारी महिलाओं को

पिछड़ा वर्ग और सामाजिक नेतृत्व को प्राथमिकता

नई सूची जारी होते ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संगठनात्मक चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा। अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version