कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती विभा अवस्थी का कोरबा आगमन कार्यकर्ताओं के लिए आत्मीयता और उत्साह से भरा रहा। इस दौरान वे पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल एवं आरती अग्रवाल के निवास पहुंचीं, जहां पूरे अग्रवाल परिवार ने उनका गर्मजोशी और भावपूर्ण तरीके से स्वागत-अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने भावुक शब्दों में कहा कि राजनीति में बहुत कम ऐसे नेता होते हैं जो ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने कार्यकर्ताओं को नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि विभा अवस्थी जी उन नेताओं में से हैं जो हमेशा कार्यकर्ताओं से जुड़ी रहती हैं और उन्हें परिवार जैसा सम्मान देती हैं।

मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा की।

 

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, ज्योति पांडेय, सारिका यादव, कविता सुनालिया, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कमल सिंह कुसमुंडा, सूरज पांडेय, राम त्रिपाठी, रिपु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आत्मीय संवाद और अपनत्व का माहौल रहा, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version