एएचएमएस प्रभारी केदार ने कार्रवाई को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा। शहर के टीपी नगर में संचालित प्रेस कॉम्प्लेक्स में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने का मामला सामने आया है। उद्देश्य के विपरीत उपयोग किए जाने पर आवंटित दुकानों का आवंटन निरस्त करने की मांग उठी है।

कोरबा मजदूर सभा (एएचएमएस) के प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रेस कॉम्प्लेक्स में नियम विरुद्ध संचालित व्यावसायिक गतिविधियों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि ट्रांसपोर्टनगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स का निर्माण तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) द्वारा पत्रकारिता एवं मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कराया गया था।

पत्र में कहा गया है कि इस परिसर की दुकानों का आवंटन सामान्य व्यावसायिक परिसरों की तुलना में रियायती दरों पर इसलिए किया गया था, ताकि समाचार पत्रों, समाचार माध्यमों तथा पत्रकारिता से जुड़े संस्थानों को कार्यालय संचालन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सके।

श्री अग्रवाल का आरोप है कि वर्तमान में प्रेस कॉम्प्लेक्स की अनेक आवंटित दुकानों में मीडिया कार्यालय संचालित नहीं हो रहे हैं। इसके विपरीत वहां अन्य प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जो प्रेस कॉम्प्लेक्स के मूल उद्देश्य तथा आवंटन की शर्तों के विपरीत है। इससे वास्तविक मीडिया संस्थानों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं और रियायती दर पर उपलब्ध कराई गई शासकीय संपत्ति का उपयोग अन्य व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कलेक्टर से सभी आवंटित दुकानों की नियमपूर्वक जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि यह परीक्षण कराया जाए कि किन दुकानों में वास्तव में प्रेस या मीडिया कार्यालय संचालित हैं तथा किन दुकानों का उपयोग अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। जांच में यदि आवंटन की शर्तों का उल्लंघन अथवा परिसर का मूल उद्देश्य के विपरीत उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित दुकानों का आवंटन निरस्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version