समाज में आए दिन नाबालिग किशोरियों के साथ दुराचार के मामले सामने आते रहते हैं। महिलाओं और बालिकाओं के साथ आरोपी अपराधों को अंजाम देते रहते हैं। लेकिन जांजगीर-चांपा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोक के साथ अनाचार के आरोप में युवती को गिरफ्तार किया गया है।

 

एक युवती के द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का मामला ने लोगों को चौंका दिया है। इस अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 वर्षीय युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। युवती पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि एक जुलाई को एक नाबालिग बालक के स्वजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उनका बेटा 28 जून से लापता है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका पर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

साइबर टीम की मदद से पता चला कि नाबालिग बालक जगदलपुर में है। इसके बाद पुलिस की टीम जगदलपुर पहुंची, जहां उसे एक युवती के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपित युवती को पुलिस धारा 137 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर जांजगीर लेकर आई और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवती से पुलिस ने पूछताछ की है। जिसमें आरोपी युवती ने स्वीकार किया है कि, उसने किशोर को शादी का झांसा दिया और घर से भगाया। जिसके बाद युवती ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जिले में लाया गया है और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version