कोरबा। शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के सभी 10 मंडल कांग्रेस कमेटियों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि नव नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी संबंधित ब्लॉक पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने मंडलों में शीघ्र ही संगठन सृजन अभियान को गति देंगे। साथ ही बूथ एवं वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को भी तेज करेंगे।
जारी सूची के अनुसार नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
सीतामणी मंडल: एफ.डी. मानिकपुरी एवं आरिफ खान
टी.पी. नगर मंडल: सुधीर जैन एवं देवीदयाल तिवारी
बुधवारी मंडल: अंतराम प्रजापति एवं डॉ. डी.आर. नेताम
कोसाबाड़ी मंडल: संजू अग्रवाल एवं डॉ. रामगोपाल यादव
दर्री मंडल: अशोक लोध एवं गिरधारी बरेठ
जमनीपाली मंडल: सनीष कुमार एवं रतनलाल यादव
सर्वमंगला नगर मंडल: संतोष यादव एवं शत्रुघ्न श्रीवास
भैंरोताल मंडल: नत्थूलाल यादव एवं डॉ. एल.पी. साहू
पाड़ीमार मंडल: आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमैन) एवं राजेंद्र सूर्यवंशी
नेहरू नगर मंडल: नारायण कुर्रे एवं रवि खुंटे
मुकेश राठौर ने बताया कि इन नियुक्तियों को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी प्रेषित कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि शहर जिले के चारों ब्लॉक—दर्री, बालको, कुसमुंडा और कोरबा—में पहले ही ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
शहर कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने की दिशा में बढ़ाया कदम, 10 मंडलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
Editor: कन्हैया सोनी
Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology



