के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खरगे कल यानि 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ प्रदेश की साय सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दावा किया कि साल 2028 के विधानसभा चुनाव में हम भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज के इस बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने करारा पलटवार किया है।

 

चीफ दीपक बैज के दावे पर पलटवार करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि 10 साल में तो एक बाल उखाड़ नहीं पाए तो आगे क्या कर पाएंगे। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ‘अछूत’ बताया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस दूसरी पार्टियों के लिए “अछूत” बन गई है। कांग्रेस के साथ कुछ पार्टी आती है फिर छोड़ देती है।

गौरतलब है कि PCC चीफ दीपक बैज ने कल कहा था कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। किसान परेशान हैं, जवान त्रस्त हैं, युक्तियुक्तकरण के तहत स्कूलों को बंद किया और शराब दुकानें खोल रही है। छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधन को अपने चाहते उद्योगपति को बेच रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है 2028 में भाजपा सरकार को उखाड़ कर बाहर फैंकना है, हमारा हौसला और मनोबल कमजोर नहीं है।

मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा कब और कहां हुई थी?

मल्लिकार्जुन खरगे ने 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

दीपक बैज ने 2028 चुनावों को लेकर क्या कहा?

दीपक बैज ने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने दीपक बैज के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?

उन्होंने कांग्रेस को “अछूत पार्टी” बताया और कहा कि 10 साल में एक बाल नहीं उखाड़ पाए तो आगे क्या उखाड़ेंगे।

क्या इस जनसभा में मोदी सरकार पर भी टिप्पणी हुई?

हां, खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और जनविरोधी नीतियों की आलोचना की।

क्या जनसभा में “भाजपा सरकार 2028” keyword को लेकर कोई चर्चा हुई?

हां, जनसभा में दीपक बैज ने “भाजपा सरकार 2028” को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य दोहराया।
Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version