कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और संगठन के भीतर नामों की चर्चाएं अपने चरम पर हैं। इस दौड़ में सबसे आगे वैभव शर्मा का नाम उभर रहा है। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और युवाओं में मजबूत पकड़ के कारण वे कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। मंत्री लखन लाल देवांगन के बेहद करीबी होने के साथ वे बिहार चुनाव प्रचार में भी उनके साथ सक्रिय रहे। सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी और आम लोगों के सुख–दुख में हमेशा आगे रहने से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

हालांकि जिला अध्यक्ष की दावेदारी में अन्य नाम भी पीछे नहीं हैं। बद्री अग्रवाल, भूपेंद्र साहू, सुरजीत सिंह, मोंटी पटेल और विशाल सचदेव भी इस पद के लिए अपने-अपने नेताओं और संगठन में ऊंचे पदाधिकारियों के संपर्क में हैं तथा समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक युवा मोर्चा में नई ऊर्जा, नई रणनीति और संगठन विस्तार की दृष्टि से इस बार ऐसा चेहरा चुना जाएगा, जो युवाओं को तेज़ी से जोड़ सके। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि कमान वैभव शर्मा को मिलती है, तो संगठन मैदान में और अधिक मजबूत रूप से खड़ा दिखाई देगा। अब अंतिम घोषणा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version