कोरबा। ज्योत्सना चरणदास महंत का 2 एवं 3 जुलाई 2026 का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सांसद इस दौरान कोरबा, कोरिया और रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगी। वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी तथा कई शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी।
2 जुलाई का कार्यक्रम
सांसद सुबह 9 बजे रायपुर स्थित सेक्टर-5 शांति नगर निवास से कोरिया जिले के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बैकुंठपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 3:30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। शाम 5 बजे कोरबा के लिए रवाना होकर रात 8 बजे कोरबा पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।
3 जुलाई का कार्यक्रम
सुबह 10 बजे रायपुर के ग्राम केंतारघाटी के लिए रवाना होंगी, जहां विधायक फूलसिंह राठिया के पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद कोरबा लौटकर के केदारनाथ अग्रवाल के भाई स्वर्गीय रामकिशन अग्रवाल के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। दोपहर में निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद ग्राम छिंदपुर और चेतमा क्षेत्र में भी शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगी। शाम 3:30 बजे ग्राम माखनपुर में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रायपुर के लिए रवाना होंगी।
सांसद कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संबंधित जिला प्रशासन एवं स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



