कोरबा में हंगामा: नशे में धुत राशन दुकान संचालक ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट, युवती से कथित प्रेम प्रसंग का मामला उजागर

 

कोरबा, कुसमुंडा। क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां उचित मूल्य की राशन दुकान संचालक ने शराब के नशे में एक घर की दीवार फांदकर और छप्पर तोड़कर जमकर हंगामा किया और मारपीट को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान शिव कुमार गोस्वामी उर्फ शंकू गोस्वामी के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत खोडरी के चुरैल का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी का पीड़ित परिवार की एक युवती से पूर्व में कथित प्रेम संबंध था। जब युवती ने इस संबंध को समाप्त करना चाहा, तो आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा। परिजनों का आरोप है कि वह युवती को लगातार ब्लैकमेल करता था, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता, और जान से मारने की धमकियाँ देता था। सामाजिक लज्जा के भय से युवती ने इस बात की शिकायत न तो किसी से की और न ही पुलिस की मदद ली।

परिवार ने स्थिति को गंभीर देखते हुए दिसंबर 2024 में युवती को चुपचाप घर से दूर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती का पता लगाने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बनाना शुरू किया। जब परिवार ने पता बताने से इनकार किया, तो उसने अपने अन्य परिजनों के साथ रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पीड़ित के घर में जबरन घुसकर मारपीट की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं, बावजूद इसके वह लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। पीड़ित परिवार के पास आरोपी द्वारा दी गई धमकियों की वॉयस रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।

कुसमुंडा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version