बालको और दर्री क्षेत्र का अधिकारियों व पार्षदों के साथ दौरा, राहत कार्य तेज करने और जल निकासी के दिए निर्देश

कोरबा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने के बाद कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत स्वयं मैदान में उतरीं। उन्होंने बालको एवं दर्री क्षेत्र के जलभराव प्रभावित इलाकों का पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जहां भी पानी जमा है, वहां तत्काल पंप, मशीनरी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर राहत कार्य को तेज किया जाए ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।


महापौर ने कहा कि बारिश के इस दौर में नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


नगर निगम की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी महापौर के मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और त्वरित निर्देश देने की पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का स्वयं मौके पर पहुंचना प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बारिश के चुनौतीपूर्ण दौर में महापौर संजू देवी राजपूत की सक्रियता और त्वरित निर्णय लेने की पहल को शहरवासियों के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version