जिले में प्रधान पाठक की लाश उनके घर के बाथरूम में लटकती हुई मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोंटा वार्ड-7 निवासी मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था, जो करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रधान पाठक रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे।


