कोरबा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर जितेंद्र सोनी का सोनी समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सोनी समाज के अध्यक्ष अयोध्या सोनी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि जितेंद्र सोनी अपने अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन का नाम गौरवान्वित करेंगे।
सम्मान समारोह में दिलीप शिंदे, कृष्ण कुमार सोनी, धनंजय सोनी, गजेंद्र सोनी, चंद्रभान सोनी, डॉ. कृष्ण कुमार सोनी एवं डॉ. अजय सोनी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जितेंद्र सोनी ने सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।



