भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि के दिन कुछ अचूक उपाय करने से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए पंडित प्रदीप मिश्रा से जानते हैं महाशिवरात्रि से जुड़े अचूक उपायों के बारे में।

सोशल मीडिया पर आए दिन पंडित प्रदीप मिश्रा के वीडियो वायरल होते रहते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा एक प्रसिद्ध भजन गायक और कथावाचक हैं, जो लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा का आयोजन दुनिया के कोने-कोने में होता है। पंडित जी की कथा सुनने के लिए हर बार बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचते हैं। कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय भी बताते हैं।

इस समय पंडित प्रदीप मिश्रा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो महाशिवरात्रि से जुड़े उपायों के बारे में बता रहे हैं। चलिए पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए उन 3 उपायों के बारे में जानते हैं, जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन करने से व्यक्ति की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं

महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

  • यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन एक काली मिर्च और काले तिल के 7 दाने अपनी हथेली में रखें। अब अपनी इच्छा को बोलें और फिर उसे शिवलिंग पर चढ़ा दें। माना जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति की मनोकामना जल्द पूरी होती है।
  • यदि आपके घर में रोजाना लड़ाई-झगड़े होते हैं। खासतौर पर सास और बहू की नहीं बनती है, तो गेहूं की बाली लें। उसे 7 हिस्सों में तोड़ें और फिर पूरे घर में घुमाएं। महाशिवरात्रि के दिन उसी गेहूं की बाली को भगवान शिव को अर्पित करें। इस दौरान अपने घर का नाम और गोत्र बोलें। माना जाता है कि इस उपाय से घर में सुख-शांति का वास होगा और सास-बहू के बीच चल रहे झगड़े भी खत्म हो जाएंगे।
  • महाशिवरात्रि के दिन रात 12 बजे शंकर भगवान को धतूरा चढ़ाना शुभ माना जाता है। आधे घंटे तक शिव जी के चरणों में धतूरा रखे रहने दें। इस दौरान श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का बार-बार जाप करें। आधे घंटे बाद उस धतूरे को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर या दुकान की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपको भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। साथ ही पैसों की कमी, गृह क्लेश और खराब सेहत आदि समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version