छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस पर सवाल दागते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को आदिवासियों और आदिवासी संस्कृति के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है। उसने कभी भी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए काम नहीं किया। भाजपा ने आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया।

 

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस पर सवाल दागते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को आदिवासियों और आदिवासी संस्कृति के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है। उसने कभी भी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए काम नहीं किया। भाजपा ने आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया। आदिवासी महिला जब राष्ट्रपति बन रही थी तब कांग्रेस ने विरोध किया और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति नहीं बनने देने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया।  पूरी कोशिश की ताकि आदिवासी महिला राष्ट्रपति न बन पाए। छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया। यह सही मायने में आदिवासियों का सम्मान है। देश के 63 हजार ग्रामों के 5 करोड़ आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम योजना का संकल्प सही मायने में आदिवासियों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि झूठ का बाजार सजाकर अफवाह और भ्रम फैलाकर अब कांग्रेस विश्व आदिवासी दिवस को लेकर ओछी राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब आलाकमान के सामने अपना नंबर बढ़ाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। उनके बयान से साफ हो गया है कि आदिवासी विरोधी कांग्रेस अपने राजनीतिक आचरण से सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत को चरितार्थ कर रही है।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऊलूल-जलूल बयानबाजी करके अपने राजनीतिक वजूद की आखिरी लड़ाई से जूझ रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने आदिवासियों को जो सम्मानजनक स्थान देकर उनके सर्वतोमुखी कल्याण का सतत चिंतन करते हुए जो काम किया है, उससे कांग्रेस का आदिवासी विरोधी डीएनए जगजाहिर हो रहा है और इसीलिए कांग्रेसी जब-तब झूठ का सहारा लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का हास्यास्पद उपक्रम करते रहते हैं। बेसिर पैर की बयानबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों को घसीटने की बुरी लत के शिकार कांग्रेस के लोग पहले अपने और अपनी पिछली भूपेश सरकार के आदिवासी विरोधी कारनामों को याद कर लिया करें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कि कांग्रेस के राज में तो लगातार आदिवासियों का शोषण हुआ है, उन्हें कोई पद नहीं मिला है और जिन्हें पदों पर बिठाया गया, उन्हें कठपुतली बनकर बिठाया गया।  मोहन मरकाम को किस प्रकार से अपमानित किया गया था, यह सबने देखा है। खुद दीपक बैज का क्या हाल है, यह पूरी कांग्रेस देख ही रही है, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुले तौर पर हमेशा अपमानित करते रहे हैं। मोहन मरकाम को अपमानित करते रहे, जितने और भी आदिवासी नेता हैं, वे कांग्रेस मे हमेशा हाशिए पर रहे। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों का शोषण करती रही है।

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version