पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक ने मांगा न्याय,
बालाजी स्टील की मनमानी की शिकायत फाइलों में दबी रही**
कोरबा।
एस.एस. प्लाज़ा, पावर हाउस रोड में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब यह सवाल ज़ोर पकड़ रहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या यह हादसा टल सकता था?
अग्निकांड से प्रभावित पद्मिनी ज्वेलर्स के संचालक जगदीश सोनी ने नगर निगम कोरबा को पहले ही सार्वजनिक कॉरिडोर में अवैध अतिक्रमण और नक्शा विरुद्ध निर्माण की लिखित शिकायत दी थी।
शिकायत में साफ तौर पर उल्लेख किया गया था कि बालाजी स्टील (बर्तन भंडार) के संचालक द्वारा पार्किंग स्थल और सार्वजनिक कॉरिडोर में अवैध कब्जा कर शटर, एल्मिरा व अन्य स्थायी निर्माण किए गए। इससे न केवल पार्किंग व्यवस्था चौपट हुई, बल्कि आपात स्थिति में दमकल वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई।
घटना से लगभग एक सप्ताह पूर्व आग लगने की सूचना सामने आई थी, लेकिन उसके बाद भी न तो अवैध निर्माण हटाया गया और न ही सुरक्षा के ठोस इंतज़ाम किए गए। नतीजा—भीषण अग्निकांड, करोड़ों का नुकसान और कई व्यापारियों की रोज़ी-रोटी पर संकट। इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
अब पीड़ित दुकानदार जगदीश सोनी ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से अपील की है कि ग्राउंड फ्लोर से छत तक किए गए सभी अवैध निर्माणों को तत्काल हटाया जाए और सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
👉 शिकायत पहले, कार्रवाई बाद में क्यों?
👉 क्या यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है?
शहर अब जवाब चाहता है, सिर्फ आश्वासन नहीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 29;
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

